शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें कब होगा लागू

Written by: सुनील चौहान

Published:

यह साल कर्मचारियों के लिए वरदान साबित हो रहा है. सरकार ने अब तक कर्मचारियों को कई बड़ी सौगातें दी हैं. अब फिर सरकार ने कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी (DA hike latest…


DA Hike Big gift to government employees DA hiked by 3 know when it will be implemented
DA Hike Big gift to government employees DA hiked by 3 know when it will be implemented
Google News Follow us on Google

यह साल कर्मचारियों के लिए वरदान साबित हो रहा है. सरकार ने अब तक कर्मचारियों को कई बड़ी सौगातें दी हैं. अब फिर सरकार ने कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी (DA hike latest news) का तोहफा देकर कर्मचारियों को खुश कर दिया है. इससे कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी. पेंशनर्स के लिए भी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं, उन्हें भी सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिलेगी. कर्मचारियों के लिए यह डीए बढ़ोतरी (employees news) मई महीने से ही लागू हो जाएगी.

इन कर्मचारियों को होगा फायदा-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राज्य कर्मचारियों को खुश कर दिया है. राजपत्रित अधिकारी संघ के सम्मेलन में सीएम ने एमपी के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता (DA update 2025) देने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

अभी राज्य कर्मचारियों को 50 फीसदी डीए मिल रहा है, इसे सीधे 55 फीसदी किया जाएगा. हालांकि, एक जुलाई 2024 से तीन फीसदी और एक जनवरी 2025 से दो फीसदी डीए बढ़ोतरी की जाएगी। कर्मचारियों को अक्टूबर तक किस्तों में डीए एरियर का भुगतान भी कर दिया जाएगा। इसलिए उठी डीए बढ़ाने की मांग- मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल सरकार की ओर से 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इसकी घोषणा राज्य सरकार ने अक्टूबर 2024 में की थी। इसका नौ महीने का एरियर कर्मचारियों को तीन किस्तों में दिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 और जनवरी 2025 के लिए दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसलिए मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की ओर से भी यह मांग उठाई जा रही थी। लंबे समय से की जा रही थी मांग मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 53 फीसदी भत्ता मिल रहा है। इसे 55 फीसदी करने के आदेश अप्रैल में ही दिए गए थे। केंद्रीय कर्मचारियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों (सरकारी कर्मचारियों डीए) के बीच महंगाई भत्ते में अंतर बहुत ज्यादा हो गया है। इस अंतर को खत्म करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस बार बजट में महंगाई भत्ते का भी प्रावधान किया गया है।

श्रेणी के हिसाब से इतना होगा फायदा-

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से प्रथम श्रेणी कर्मचारियों को 5200 से 6300 रुपए का फायदा होगा। द्वितीय श्रेणी कर्मचारियों को 2300 से 3350 रुपए (डीए बढ़ोतरी 2025) और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 850 से 1550 रुपए की बढ़ोतरी मिलेगी। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 700 से 850 रुपए (डीए बढ़ोतरी एमपी में) का फायदा मिलेगा।

पेंशनरों के लिए की जा रही है ये मांग-

पेंशनर कल्याण संघ (पीएम पेंशनर समाचार) की मांग है कि पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी और एरियर का भुगतान कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा के अनुसार किया जाए। वर्ष 2000 से पहले के कर्मचारियों के पेंशन बजट का 73 फीसदी हिस्सा मध्य प्रदेश को और 27 फीसदी हिस्सा छत्तीसगढ़ सरकार को उठाना है। इस बारे में केंद्र सरकार पहले ही अपना जवाब स्पष्ट कर चुकी है। अब राज्य सरकार को इस बारे में फैसला लेना है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp