रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Crime : हैवानियत ! छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपी जबरन ले गए थे खेत; पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Written by: सुनील चौहान

Published:

Crime : पंजाब के अमृतसर जिले से एक रूह को झकझोर देने वाला मामल सामने आया है। थाना अजनाला की पुलिस ने 5 आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप…


Crime : पंजाब के अमृतसर जिले से एक रूह को झकझोर देने वाला मामल सामने आया है। थाना अजनाला की पुलिस ने 5 आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोपी युवती का अपहरण कर बोलेरो से जालंधर खेतों में बने पुराने घर में ले गए। वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Advertisement

पीड़िता किसी तरह वहां से आरोपितों के चंगुल से निकलकर भागी और किसी से फोन लेकर परिवार को बात बताई। सब इंस्पेक्टर बीना रानी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर अजनाला थाने की पुलिस ने करीमपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह, गुरशरण सिंह और जसकरण सिंह सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 29 मई को वह घर से बस में स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। रास्ते में उक्त आरोपित, जिन्हें वह पहले से जानती थी, उसे मिल गए। आरोपितों ने उसे बताया कि उसके पिता को पुलिस ने काबू कर लिया है और उन्हें रमदास थाने में बंद कर रखा है। वह उसी तरफ जा रहे हैं और उसे वहीं छोड़ देंगे। यह सुनकर वह आरोपितों के साथ बैठ गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

आरोपियों ने जालंधर के किसी गांव में खेतों में बने पुराने घर में ले गए। वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देने लगे। शाम को आरोपित वहां से निकले तो वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई। बाहर जाकर जब उसने लोगों से सहायता मांगी तो उसे पता चला कि वह जालंधर के किसी गांव में है। Crime

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp