रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Traffic Rule: हरियाणा में लागू हुए नए ट्रैफिक रूल! अब वाहन चालकों का ऐसे कटेगा चालान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Traffic Rule: अगर आप भी अपनी कार या बाइक के इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट को लेकर अक्सर लापरवाही बरतते हैं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि हरियाणा में ट्रैफिक नियमों…


New traffic rules implemented in Haryana Now this is how drivers will be fined
New traffic rules implemented in Haryana Now this is how drivers will be fined
Google News Follow us on Google

Traffic Rule: अगर आप भी अपनी कार या बाइक के इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट को लेकर अक्सर लापरवाही बरतते हैं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि हरियाणा में ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब आपके वाहन का इंश्योरेंस या प्रदूषण सर्टिफिकेट खत्म होते ही आपका चालान कट जाएगा और इसका मैसेज भी आपको मिलेगा।

Advertisement

हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का चालान करने की दिशा में यह स्मार्ट कदम उठाया है। आपको बता दें कि अब प्रदेश में वाहनों का चालान सीधे डिजिटल मॉनिटरिंग यानी फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के इस नियम से उन वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ जाएगी जो अपने वाहन का पीयूसी सर्टिफिकेट या इंश्योरेंस समय पर अपडेट नहीं कराते हैं।Traffic Rule

आपको बता दें कि हरियाणा पुलिस ने इसके लिए स्मार्ट डिजिटल इंफोर्समेंट सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम की टीम शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए वाहनों की निगरानी करेगी। जैसे ही कोई वाहन कैमरे में आएगा, सिस्टम रियल टाइम में वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल के जरिए पीयूसी और इंश्योरेंस का रिकॉर्ड खंगाल लेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

 

यदि कोई दस्तावेज एक्सपायर या गुम पाया जाता है तो ई-चालान अपने आप जेनरेट हो जाएगा और इसका संदेश वाहन मालिक को मैसेज के जरिए मिल जाएगा। इस नियम के लागू होने के एक महीने के भीतर ही राज्य में 41,44 चालान ऐसे वाहनों के काटे गए, जिनका पीयूसी सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका था। वहीं 2,682 चालान ऐसे वाहनों के काटे गए, जिनका बीमा एक्सपायर हो चुका था।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp