बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

साइंस सेमिनार में 10वीं की छात्रा अनुष्मान बनीं ब्लॉक टॉपर

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय (Block Level) साइंस सेमिनार में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GMSSSS), ततारपुर इस्तमुरार की मेधावी छात्रा अनुष्मान (कक्षा 10वीं) ने अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक…


साइंस सेमिनार में 10वीं की छात्रा अनुष्मान बनीं ब्लॉक टॉपर
साइंस सेमिनार में 10वीं की छात्रा अनुष्मान बनीं ब्लॉक टॉपर
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय (Block Level) साइंस सेमिनार में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GMSSSS), ततारपुर इस्तमुरार की मेधावी छात्रा अनुष्मान (कक्षा 10वीं) ने अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। ब्लॉक टॉपर बनने पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Advertisement

अध्यापकों के मार्गदर्शन में दी प्रभावशाली प्रस्तुति

सेमिनार में छात्रा अनुष्मान ने विद्यालय के विज्ञान प्राध्यापकों — संजय यादव, कृष्ण कुमार, रवि वत्स और निधि के कुशल मार्गदर्शन में अपना प्रोजेक्ट व विषय तैयार किया था। प्रतियोगिता के दौरान अनुष्मान ने अपनी वैज्ञानिक सोच, स्पष्ट अवधारणा (Concepts) और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया और पहला स्थान प्राप्त किया।

पूरे विद्यालय के लिए गर्व का पल: प्रधानाचार्य विनोद मेहता

छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मेहता ने अनुष्मान को बधाई दी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “अनुष्मान की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।”

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने अनुष्मान को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp