बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

भिवाड़ी में मतदान के दौरान दो गुटों में झड़प, पुलिस पर पथराव

Written by: हर्ष चौहान

Published:

भिवाड़ी: राजस्थान में निकाय चुनाव जारी है। इसी को लेकर बुधवार को भिवाड़ी के वार्ड 27 में मतदान के दौरान अचानक दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला…


भिवाड़ी में मतदान के दौरान दो गुटों में जमकर झडप हुई, यहां देखिए झडप की फोटोज
भिवाड़ी में मतदान के दौरान दो गुटों में जमकर झडप हुई, यहां देखिए झडप की फोटोज
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी: राजस्थान में निकाय चुनाव जारी है। इसी को लेकर बुधवार को भिवाड़ी के वार्ड 27 में मतदान के दौरान अचानक दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला झड़प में बदल गया और बूथ के बाहर मौजूद लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। स्थिति संभालने के लिए मौके पर तैनात पुलिस बल को भी पथराव का सामना करना पड़ा। पथराव के बीच पुलिसकर्मी मौके पर डटे रहे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Advertisement

पुलिस पर भी किया पथराव: माहोल हर कदर बिगड गया कि आपसी गुटबाजी के चलते विवाद को सुलझाने आई पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। बताया ज रहा है घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी पर फर्जी वोट करवाने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि, यह आरोप फिलहाल आरोप तक सीमित है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा।

60 साल की महिला हुई घायल: बता दे इस झड़प के दौरान करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के सिर में चोट लग गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है झडप के दौरान चोटे तो कई लोगो का आई है लेकिन ज्यादा चोटे नही लगी है। बता दें कि मतदान केंद्र के बाहर हुए विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp