रविवार, 25 अक्टूबर 2026

डहीना बस स्टैंड के पास झाड़ियों में मिला 32 वर्षीय नेपाली युवक का शव

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Rewari News: डहीना के विवेकानंद स्कूल के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार को 32 वर्षीय युवक प्रकाश शर्मा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक नेपाल का रहने…


Rewari News: डहीना के विवेकानंद स्कूल के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार को 32 वर्षीय युवक प्रकाश शर्मा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक नेपाल का रहने वाला था और डहीना में फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था।
बताया जा रहा है कि प्रकाश मंगलवार रात से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Advertisement

मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp