धारूहेड़ा में पकडी 99 बोतल अवैध शराब

On: July 7, 2026 5:47 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में पकडी 99 बोतल अवैध शराब

धारूहेड़ा: सीआईए कोसली ने मंगलवार को सुभाष चौक के पास अवैध शराब ले जाते हुए एक युवक से 99 बोतल शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपित युव​क को काबू करके अवैध शराब कब्जे में ले ली है। आरोपित की पहचान यूपी के बारबंकी थाना रामनगर के गांव भिटोली के रहने वाले दुर्गेश के रूप में हुई है।

कोसली सीआइए को सूचना मिली थी। अरोपित दुर्गध धारूहेड़ा में अवैध शराब बेचता है। वह फिलहाल स्कूटी पर शराब लेकर सेक्टर चार से धारूहेड़ा की ओर आर रहा है। टीम मौके पर पहुंची तथा स्कूटी को रूकवाया। जब चैक को स्कूटी पर लादे हुए कारटूनों में 99 बोतल अवैश शराब मिली।

कारटून में ऐसी पैकिंग नहीं होता शक: आरोपित ने कारटून में ऐसी पैंकिग की हुई थी कि किसी को शराब लाने का शक नहीं हो। क्योकि लोग उसे यही समझते है वह परचून की दुकान का सामा ने आ रहा है। बताया जा रहा है वह धारूहेड़ा में एक कमरे पर किराये पर रहता है तथा वही पर शराब बेचता है।

शराब के बारे में वह कोई कागजात पेश नही कर पाया। सीआइए ने शराब जब्त कर आरोपित को सेक्टर छह पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर छह पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

धारूहेड़ा पुलिस पर उठे सवाल’ लोगो को कहना है धारूहेड़ा में दो थाने है तथा सीआइए भी है । ऐसे धारूहेड़ा की अवैध शराब को कोसली सीआए पकड रही है कहीं न कही इस पुलिस सुरक्षा तंत्र कमजेार साबित हो रहे है। लोगो ने गश्त बढाने की मांग की है ताकि अवैध शराब की ब्रिकी पर रोक लग सके

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now