Chhath puja 2025: उगते सूर्ये को अर्ध्य के साथ छठ महापर्व सम्पन, जाने धार्मिक महत्त्व

On: March 21, 2026 8:32 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: आस्था के छठ पर्व का समापन मंगलवार उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पानी मे खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन तक चलने वाला यह पर्व विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हो गया है


भक्तों ने रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह पुनः उदयमान सूर्य को जल अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर भक्ति गीतों और छठ मैया के जयघोषों की गूंज सुनाई दी।

श्रद्धालुओं ने ठंडे पानी में खड़े होकर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन किया। छठ घाटों पर भोर की पहली किरण के साथ ही जैसे ही सूर्य देव का दर्शन हुआ, व्रती महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

धारूहेड़ा में सेक्टर 4 व 6 , नीलगिरी कॉलोनी, संतोष कॉलोनी ,आजाद नगर ,रामनगर, मालपुरा ,महेश्वरी गुर्जर घटाल में घाट बनाए गए थे। इस मौके पर विनोद, राकेश, हरिनारायण, बिंदु, खुशी, कुसुम, कविता, अंशु मनीषा रजनी ने अर्घ्य दिया।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now