धारूहेड़ा की निरंजन कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी: ताला तोड़ 50 हजार की नकदी व जेवरात चोरी

On: August 2, 2026 12:42 PM
Follow Us:
दिनदहाड़े हुई चोरी की एक वारदात ने क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल

धारूहेड़ा (Best24News):  शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की एक वारदात ने क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता उस समय चला जब मकान मालिक वापस घर पहुंचे और दरवाजे के ताले टूटे मिले।

निरंजन कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी

औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के गांव महेश्वरी स्थित निरंजन कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी हो गई। शातिर चोर एक मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी 50 हजार रुपये की नकदी व करीब तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। सेक्टर छह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हरिओम ने बताया कि वह निरंजन कॉलोनी महेश्वरी में परिवार के साथ रहते है। वह परिवार के साथ 31 जुलाई को किसी निजी काम से बाहर गए हुए थे। दो दिन बाद वे अपने घर लोटे तो मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले।

मकान ये सामान हुआ चोरी

  • नकदी: ₹50,000 कैश
  • चांदी: 500 ग्राम (आधा किलो)
  • सोना: एक सोने की अंगूठी, सोने की झुमकी और सोने की बाली

पुलिस जांच में जुटी

वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात चोरों का सुराग लगाया जा सके।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें