शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Carmel school Dharuhera: जिंदगी में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं: क्रिकेटर अदिति श्योराण

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: जिंदगी में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं हो सकता। बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। परिवार का सहयोग मिले तो बेटियों के लिए जीवन…


Haryana News: कार्मल कान्वेंट स्कूल धारूहेड़ा के वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति, देखें फोटोज
Haryana News: कार्मल कान्वेंट स्कूल धारूहेड़ा के वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति, देखें फोटोज
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: जिंदगी में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं हो सकता। बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। परिवार का सहयोग मिले तो बेटियों के लिए जीवन में कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है। कुछ इस तरह के विचार धारूहेड़ा स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल के (Carmel Convent School, dharuhera) वार्षिक खेल दिवस पर हरियाणा की युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण ने कहीं। अदिति स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थी। केवल 15 साल की उम्र में स्टेट नेशनल और बीसीसीआई स्तर की प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली अदिति ने बच्चों में जमकर जोश भरा।Dharuhera News

Advertisement

अदिति चंडीगढ़ की तरफ से अंडर 15 और अंडर-19 बीसीसीआई टूर्नामेंट के अलावा स्कूल नेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं। अदिति ने अपने खास अंदाज से बच्चों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अगर बच्चों को पढ़ाई और खेल में आगे बढ़ाना है तो मोबाइल से दूर रहना बहुत जरूरी है। सपने उन्हीं के सच होते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ मेडल नहीं जीवन में कड़ी मेहनत, एकजुटता और अनुशासन सिखाता है।Dharuhera News

इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर सुप्रीता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की खेल उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने खेल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत ही प्रभावशाली तरीके से संदेश दिया। खेल दिवस का थीम रिदम विद नेचर रखा गया था। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने अपने आसपास पर्यावरण को बचाने और हरियाली को बढ़ाने के लिए बहुत ही शानदार तरीके से कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने इस मौके पर हरियाणवी डांस भी पेश किया जो कार्यक्रम में सबसे आकर्षक का केंद्र रहा।Carmel Convent School, dharuhera

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

कार्मल कान्वेंट स्कूल धारूहेड़ा के वार्षिक खेल दिवस पर क्रिकेटर अदिति श्योराण ने बच्चों में भरा जोश
कार्मल कान्वेंट स्कूल धारूहेड़ा के वार्षिक खेल दिवस पर क्रिकेटर अदिति श्योराण ने बच्चों में भरा जोश

मार्शल आर्ट और योग से जुड़े कार्यक्रम भी काफी खास रहे। बच्चों की हर प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें सभी ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर सुप्रीता ने इस मौके पर कहा कि स्कूल का फोकस सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि बच्चों की ऑलराउंडर डेवलपमेंट पर ध्यान देना है। उन्होंने इस मौके पर सभी अभिभावकों और मेहमानों के आगमन पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के स्पोर्ट्स डे पर इस बार हमने एक ऐसी खिलाड़ी को आमंत्रित किया है जो बहुत ही कम उम्र में सैकड़ो युवाओं खास तौर पर लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं।Carmel Convent School, dharuhera

क्रिकेटर अदिति चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से बहुत ही कम उम्र में खेल की दुनिया में पहचान बनाई है। अदिति ने चंडीगढ़ प्रशासन की क्रिकेट अकादमी में लड़कों के साथ खेल कर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अदिति ने अभिभावकों से कहा कि वह हमेशा बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ-साथ बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का आग्रह भी किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे बच्चों और अभिभावकों से भी खुलकर बातचीत की और बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

अदिति श्योराण को उनके खेल उपाधियों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 26 जनवरी 2025 को सोनीपत जिले में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा सम्मानित किया गया था। उधर चंडीगढ़ के लिए खेलने वाली अदिति को चंडीगढ़ प्रशासन ने भी 15 अगस्त 2025 को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया है। अदिति यह पुरस्कार हासिल करने वाली चंडीगढ़ की सबसे युवा क्रिकेटर बनी। क्रिकेटर अदिति से ऑटोग्राफ लेने के लिए बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

महिलाओं ने भी काफी देर तक उनसे बातचीत कर बच्चों के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स लिए। अदिति ने कहा कि कार्यक्रम में आकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। कार्यक्रम में कार्मल कान्वेंट दिल्ली सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षिकाओं पालक और सुमन ने स्टेज संचालन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रिंसिपल ने सभी स्टाफ, बच्चों और अभिभावकों का धन्यवाद किया।Carmel Convent School, dharuhera

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp