गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: धारूहेड़ा से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, 4 भाई थे सवार, एक की मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के सोहना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।सोहना-तावडू पहाड़ी घाटी मार्ग पर देर रात करीब 2:30 बजे एक कार होकर खाई में गिर गई। इस कार में चार भाई…


धारूहेड़ा से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, 4 भाई थे सवार, एक की मौत
धारूहेड़ा से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, 4 भाई थे सवार, एक की मौत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सोहना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।सोहना-तावडू पहाड़ी घाटी मार्ग पर देर रात करीब 2:30 बजे एक कार होकर खाई में गिर गई। इस कार में चार भाई सवार थे जिसमें से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

सामने जानकारी के अनुसार लाखुवास के रहने वाले चार भाई परमजीत (26), विष्णु, प्रशांत और विकास— अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से धारूहेड़ा गए थे। चारों भाई धारूहेड़ा अपने बुआ के बेटे के शादी में शामिल होने गए थे। शादी के बाद चारों भाई रात को घर लौट रहे थे तभी सोहना पहाड़ी घाटी पर अचानक उनके गाड़ी के सामने एक पशु आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पशु को बचाने के लिए उन्होंने जोरदार कट मारा। इस दौरान उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। अंधेरी रात में घटना होने के बाद वहां चीख पुकार मच गया और हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग और गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहा है परिजनों ने मिलकर सभी को बाहर निकाला।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

26 साल के भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विष्णु, प्रशांत और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि दो भाइयों की हालत काफी गंभीर है वही एक भाई की हालत स्थिर है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी और इस एक घटना के वजह से सब कुछ उजड़ गया है। जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां अब मातम पसर गया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp