Canclled Train List: रेल यात्री ध्यान दें! जून में ये ट्रेने रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट

On: May 28, 2026 10:13 AM
Follow Us:
रेल यात्री ध्यान दें! जून में ये ट्रेने रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें लिस्ट

Canclled Train List: जून में अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए क्योंकि रेलवे ने जून के महीने में कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। कई ट्रेनों का डेस्टिनेशन बदल गया है वहीं कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार ऑफिशल वेबसाइट को चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग करते हैं ट्रेन से सफर

हमारे देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है। लंबी दूरी हो या फिर छोटी दूरी लोग ज्यादातर ट्रेन से सफर करना ही पसंद करते हैं।

रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। सफर के दौरान रेल यात्रियों को तमाम सुविधाएं दी जाती है। रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है तो आईए देखते हैं कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट…

रेलवे ने इन ट्रेनों को किया कैंसिल

Tatanagar–Bilaspur Express (18113) – 7 June to 18 June
Bilaspur–Tatanagar Express (18114) – 8 June to 19 June
Tatanagar–Itwari–Tatanagar Express (18109/18110) – 8 June to 19 June
Durg–Ara South Bihar Express (13287) – 12 June to 16 June
Ara–Durg South Bihar Express (13288) – 10 June to 14 June
Ahmedabad–Howrah Express (12833/12834) – 11 June to 15 June
Howrah–CSMT Express (12870) – 12 June
CSMT–Howrah Express (12869) – 14 June
Hatia–Pune Express (22846) – 12 June to 15 June
Pune–Hatia Express (22845) – 14 June to 17 June
Puri–Jodhpur Express (20813) – 10 June
Jodhpur–Puri Express (20814) – 13 June
Porbandar–Shalimar Express (12905) – 10 June to 11 June
Shalimar–Porbandar Express (12906) – 12 June to 13 June
Okha–Shalimar Express (22905) – 14 June
Shalimar–Okha Express (22906) – 16 June
Kamakhya–LTT Express (22512) – 13 June
LTT–Kamakhya Express (22511) – 16 June
Udaipur–Shalimar Express (20971) – 13 June
Shalimar–Udaipur Express (20972) – 14 June
Gaya–LTT Express (22358) – 10 June
LTT–Gaya Express (22357) – 12 June

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Rewari mountaineer Narendra

Narendra Yadav: माउंट पिको दे ओरिज़ाबा पर हरियाणा के नरेंद्र यादव फहराएगें तिरंगा

Narendra Yadav: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नेहरूगढ़ गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही और सेवन समिट्स विजेता नरेंद्र सिंह यादव अब उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी माउंट पिको दे ओरिज़ाबा पर तिरंगा फहराने की तैयारी में हैं। इससे पहले भी कई जगह तिरंगा फहराकर रिकोर्ड बना चुके है।

26 मई को अपने गांव से हुई रवाना: बता दे कि रेवाड़ी जिले के रहने वालेनरेंद्र यादव मेक्सिको में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व करेंगे। वह मंगलवार 26 मई को रवाना हुए थे। सात दिन तक चलने वाले इस अभियान में कई देशों के अनुभवी पर्वतारोही भी शामिल होंगे।Narendra Yadav

रेवाड़ी के गांव नेहरूगढ़ से ताल्लुक रखने वाले नरेंद्र यादव का परिवार पहले से ही पर्वतारोहण के क्षेत्र में पहचान रखता है। उनकी मौसेरी बहन पद्मश्री संतोष यादव दो बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। नरेंद्र की उपलब्धियां इसलिए भी खास मानी जाती हैं क्योंकि पांच साल पहले पर्वतारोहण के दौरान वह फ्रॉस्टबाइट का शिकार हो गए थे।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि डॉक्टरों ने उनके पैर काटने तक की सलाह दे दी थी। करीब दो साल तक इलाज चला, जिसके बाद उनके पैरों की अंगुलियां सीधी रह गईं और मुड़ नहीं पातीं। इसके बावजूद नरेंद्र ने हार नहीं मानी और सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर अपनी अलग पहचान बनाई।Narendra Yadav

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

30 वर्षीय नरेंद्र यादव के पिता कृष्ण कुमार भारतीय सेना की 17 राजपूत रेजिमेंट से सूबेदार पद से रिटायर हैं। उनकी माता रोशनी देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई सतपाल हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और फिलहाल गुरुग्राम में तैनात हैं। उनकी पत्नी ज्योति यादव कंप्यूटर इंजीनियर हैं और दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी।

जानिए कहां से मिली प्रेरणा: नेहररूगढ गामड के रहने वाले नरेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पर्वतारोहण की प्रेरणा अपनी मौसेरी बहन पद्मश्री संतोष यादव से ली। संतोष यादव ने साल 1992 में पहली बार माउंट एवरेस्ट फतह किया था और 1993 में दोबारा एवरेस्ट पर चढ़ाई कर इतिहास रच दिया था। वह दुनिया की पहली महिला बनी थीं जिन्होंने 8848 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट को दो बार सफलतापूर्वक फतह किया। उसी से प्रेरणा लेकर उसने ये फैसला लिया था।

Sports News: खिलाड़ी देव मीणा व कुलदीप कुमार ने फिर रचा इतिहास

Sports News: खिलाड़ी देव मीणा व कुलदीप कुमार ने फिर रचा इतिहास

Sports News: हिंदुस्तान में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ी देव मीणा व कुलदीप कुमार ने एक बार फिर इहिहास रच दिया है। रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है।

पोल्ड वॉल्ट का नेशनल रिकॉर्ड फेडरेशन कप में टूट गया है। देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की ऊंचाई हासिल की। बराबर ऊंचाई हासिल करने के बाद भी देव का गोल्ड और कुलदीप को सिल्वर मेडल मिला।Sports News

देव मीणा ने जीता स्वर्ण पदक: पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देव मीणा ने 5.45 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित कर इतिहास रच दिया। वहीं कुलदीप कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

एशियन गेम्स के क्वालिफाइंग मानक मिला: दोनों खिलाड़ियों ने 5.25 मीटर के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 क्वालिफाइंग मार्क को पार कर प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। साथ ही, 5.45 मीटर के प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स के क्वालिफाइंग मानक को भी प्राप्त किया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

ये भी बने विजेता: इतना ही नहीं लंबी कूद स्पर्धा में मुरली श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीत देश का नाम रोशन किया है। उनका यह प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) के लिए निर्धारित 8.05 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से भी बेहतर था।

पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में महाराष्ट्र के सर्वेश अनिल कुशारे का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक जीतने के लिए उन्होंने 2.28 मीटर की ऊंचाई पार की, जो कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 2.22 मीटर के मानक से कहीं बेहतर था।कुशारे ने इस प्रतियोगिता का वह रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया, जो इससे पहले तेजस्विन शंकर के नाम था।

उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड (2.29 मीटर) को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ऊंचाई को बढ़ाकर 2.30 मीटर करने का प्रयास भी किया, लेकिन अपने तीनों ही प्रयासों में वे असफल रहे। रजत पदक जीतने वाले आदर्श राम ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 2.22 मीटर का क्वालिफिकेशन मानक हासिल कर लिया।

इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने क्यों किया वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने क्यों किया वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 Best24News: इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के कुछ युवकों के साथ हुई मा*रपी*ट को लेकर एक वीडिया वायरल कर है। मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर “Bo*ycott Uttarakhand” तेजी से ट्रेंड करने लगा है। कई हरियाणवी इन्फ्लुएंसर्स लगातार वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में उत्तराखंड पुलिस की ओर से अब तक सीमित प्रतिक्रिया सामने आने के कारण सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

मारपीट कर गाडी मे की तोडफोड: बता दे कि ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला को लेकर हुई गलतफहमी के बाद मौके पर भी*ड़ एकत्रित हो गई थी। इसी बीच कुछ शरावती तत्वों ने कुछ युवकों के साथ मा*रपी*ट कर दी इतना ही नहीं उनकी गाड़ी में भी तोड फोड कर दी। घटना के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही है। यानि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कारवाई होगी जांच की जा रही है: इस वारदात को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा, “मैं दोनों ही प्रदेशों के लोगों से कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड देवभूमि है, इसलिए यहां की मर्यादा बनाए रखें और अनर्गल बयानबाजी से बचें।” उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने जारी किया वीडियो: हरियाणा के इन्फ्लुएंसर हर्ष छिकारा ने भी इस घटना को लेकर वीडियो जारी किया। लोगों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। कई बार गलफहमी भी मामले को गल्त रूप बन सकती है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
कोरोना जैसे वायरस ने दी दस्तक, हवाई यात्रियों के लिए Covid जैसे प्रोटोकॉल लागू

Ebola Virus: कोरोना जैसे वायरस ने दी दस्तक, हवाई यात्रियों के लिए Covid जैसे प्रोटोकॉल लागू

Ebola Virus: भारत में इबोला वायरस ने 10 तक दे दिया है जिसको लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी किया गया है। सरकार के द्वारा इस Virus को फैलने से रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जो एयरलाइंस अफ्रीका के इबोला हॉट जॉन से लोगों को भारत लेकर आ रही है उनके लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। अब उन यात्रियों को भारत आने से पहले सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा इसके साथ ही इन अपनी स्क्रीनिंग करवानी होगी।

अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

इबोला भी कोरोनावायरस के जैसा ही एक वायरस है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। आज सुबह ही जेपी नड्डा ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई जिसमें इस वाइरस को लेकर कई तरह के गाइडलाइन बनाए गए।

एयरलाइंस के लिए प्रोटोकॉल जारी

DGCA के द्वारा इस वाइरस को रोकने के लिए प्रोटोकॉल जारी किया गया है। जिन भी यात्रियों में इस वायरस के लक्षण दिखते हैं एयरलाइंस को उन यात्रियों को एयरक्राफ्ट के पिछले हिस्से में उतरना होगा ताकि दूसरे यात्रियों पर इस वायरस का प्रभाव नहीं पड़े।

जिन यात्रियों में इस वायरस के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं उन्हें पहले उतार दिया जाएगा और आखरी में वायरस से संक्रमित यात्रियों को उतारा जाएगा। वायरस से संक्रमित यात्रियों को तुरंत स्वास्थ्य विभाग के टीम के हवाले कर दिया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

क्या है इस बीमारी के लक्षण?

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस बीमारी के कुछ लक्षण बताए गए हैं इसके बारे में सभी को पता होना चाहिए। अगर आपको लगातार बुखार रह रहा है कमजोरी महसूस होती है मांसपेशियों में दर्द होता है या फिर गले में खराश रहती है उल्टी होता है दस्त और शरीर पर चकते पड़ जाते हैं या किसी जगह से रक्त स्राव होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको मौत के करीब ले जा सकती है।

बढ़ती गर्मी में फोन फटने का बढ़ा खतरा, छोटी लापरवाही पड़ेगी भारी

Mobile Blast Warning: बढ़ती गर्मी में फोन फटने का बढ़ा खतरा, छोटी लापरवाही पड़ेगी भारी

Mobile Blast Warning: दिन पर दिन गर्मी में बढ़ोतरी होते जा रही है। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। बढ़ती गर्मी के कारण फोन ओवरहीट होकर ब्लास्ट होने लगे हैं। जानकारों की माने तो गर्मियों के मौसम में फोन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करनी चाहिए। आपकी छोटी सी गलती आपको किसी बड़े मुश्किलों में फंसा सकती है और आप हादसे का शिकार हो सकते हैं।

 

तेज धूप और ओवरचार्जिंग बन रही बड़ी वजह

तकनीकी जानकारों का कहना है कि गर्मी में लंबे समय तक फोन को धूप में रखना या लगातार वीडियो देखना या फिर गेम खेलना या चार्जिंग के दौरान फोन पर बात करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे फोन की बैटरी पर दबावफोन की बैटरी पर दबाव बढ़ता है और डिवाइस गर्म होने लगता है जिसके बाद कई कंडीशन में डिवाइस ब्लास्ट कर जाता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

 

कई लोग फोन को कार के अंदर या तकिए के नीचे रखकर चार्जिंग पर छोड़ देते हैं, जो गर्मी में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।उच्च तापमान के कारण बैटरी का तापमान तेजी से बढ़ता है और हादसे की संभावना बढ़ जाती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान (Mobile Blast Warning)

  • गर्मी के मौसम में फोन को सीधे सूरज की रोशनी से दूर रखें।
  • फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें।
  • चार्जिंग के दौरान भारी ऐप्स या गेम्स का उपयोग करने से बचें और हमेशा ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now