Pension Scheme 2025: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने रिटायर्ड कर्मियों का DR 2% बढ़ाया

On: May 24, 2025 11:51 AM
Follow Us:
haryana

Pension Scheme 2025: दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दिल्ली विद्युत बोर्ड (DVB) के 18,737 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. रेखा गुप्ता की सरकार ने महंगाई राहत (Dearness Relif) में 2 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया. Pension Scheme 2025

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी से दिल्ली विद्युत बोर्ड के 18,737 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के डीआर 55 प्रतिशत कर दिया गया है.

पहले यह 53 प्रतिशत था. सरकार के इस कदम से दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनधारियों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि वह अपने परिवार के खर्चों को वहन करने में भी सक्षम हो सकेंगे.

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार न केवल कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के कल्याण की सोच रखती है बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की भी रक्षा करने के लिए कृतसंकल्पित है.Pension Scheme 2025

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now