गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana New Districts : हरियाणा में 5 नये जिलों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, कमेटी ने किया ये काम

Written by: Best24News

Published:

Haryana New Districts : हरियाणा में नए जिलों, उपमंडलों के गठन को लेकर कैबिनेट सब-कमेटी ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह सब-कमेटी की अंतिम बैठक होगी, जिसमें नए जिलों…


Haryana New Districts : हरियाणा में नए जिलों, उपमंडलों के गठन को लेकर कैबिनेट सब-कमेटी ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। अगले सप्ताह सब-कमेटी की अंतिम बैठक होगी, जिसमें नए जिलों के निर्माण पर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।

Advertisement

सरकार की ओर से गठित कैबिनेट सब-कमेटी को 5 नए जिलों के निर्माण की मांग प्राप्त हुई है। इनमें हांसी, डबवाली, असंध, गोहाना और सफीदों के नाम शामिल हैं।Haryana New Districts

हरियाणा में नए जिले व उपमंडल बनाने का काम लंबे समय से विचाराधीन है। अब नायब सरकार द्वारा गठित कैबिनेट सब कमेटी इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में राजस्व एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शामिल हैं।Haryana New Districts

गत दिनों हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप तहसील बनाने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी को प्रदेश सरकार ने एक्सटेंशन दी थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सरकार की ओर से प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गत वर्ष 4 दिसंबर को सब कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी का कार्यकाल बीते 4 मार्च को पूरा हो गया था। जिसे अब 30 जून तक बढ़ाया गया है।

कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार मानेसर को नया जिला बनाने की मांग तो कमेटी के पास पहुंची है, लेकिन संबंधित प्रस्ताव के पूरे दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए थे। प्रदेश में नए डिवीजन, सब-डिवीजन और तहसील बनाने के दर्जनों प्रस्ताव भी कमेटी के पास लंबित हैं, जिन पर अगली बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

नए जिले बनाने को लेकर सब कमेटी की अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं। इसमें जिलों से आई डिमांड की स्टडी के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश दिए जा चुके हैं। ब्लॉक समिति के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक, नगर पालिका या नगर निगम का प्रस्ताव अनिवार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सब कमेटी की पिछली बैठक में नए जिलों के साथ नए मंडल बनाने पर भी चर्चा की गई थी। कमेटी की ओर से जिला उपायुक्तों से कहा गया था कि वे जरूरी दस्तावेज पूरे करवाकर कैबिनेट सब कमेटी के पास भिजवाएं, ताकि उन पर फैसला लिया जा सके। इसके तहत उपायुक्तों की ओर से कमेटी के पास रिपोर्ट भेजी गई है जिस पर इस बैठक में कमेटी मंथन करेगी।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में नए जिले बनाने को लेकर अगले सप्ताह तक रिपोर्ट फाइनल कर ली जाएगी। नए जिलों को लेकर काफी हद तक मंथन पूरा हो चुका है। अगली बैठक में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी जाएगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp