गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा की फिर बढी मुश्किलें, 4 दिन के रिमांड पर ज्योति, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Written by: Best24News

Published:

Haryana:  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रेवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को जूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसका…


Haryana:  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रेवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस ने बृहस्पतिवार को जूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसका रिमांड चार दिन और बढ़ा दिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस उन सीमावर्ती क्षेत्रों की निशानदेही करवाएगी जहां की वीडियो ज्योति ने बनाई थी।

Advertisement

हालांकि हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन का कहना है कि अब तक की हुई पूछताछ के दौरान ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि आरोपी के पास सैन्य, रक्षा या रणनीतिक जानकारी तक पहुंच थी और उसकी किसी आतंकवादी घटना में संलिप्तता या किसी आतंकवादी संगठन से संपर्क हो।

उन्होंने कहा कि आरोपी को जानकारी थी कि कुछ व्यक्ति पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव है और वह उनके संपर्क में थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ज्योति मल्होत्रा हिसार पुलिस की ही हिरासत में है और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की है। आरोपी के 4 बैंक एकाउंट हैं जिनका गहनता विश्लेषण जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी द्वारा धर्म परिवर्तन करने, पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटर्स के साथ शादी करने जैसे भी कोई तथ्य जांच में सामने नहीं आया है। साथ ही डायरी के जो पन्ने सार्वजनिकन रूप से दिखाए जा रहे हैं, वह पुलिस के कब्जे में नहीं है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp