बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking News: भिवाड़ी व नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन, कई वाहन आग के हवाले

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking news: Manesar आईएमटी में भले ही मजदूरी बढ़ाने को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन बंद हो गया हो लेकिन यह चिंगारी या राजस्थान के भिवाडी व नोएडा में भी पहुंच चुकी है।Breaking…


Breaking news: Manesar आईएमटी में भले ही मजदूरी बढ़ाने को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन बंद हो गया हो लेकिन यह चिंगारी या राजस्थान के भिवाडी व नोएडा में भी पहुंच चुकी है।Breaking News

Advertisement

भिवाड़ी में प्रदर्शन, पुलिस तैनात: हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी में हुई बढ़ोतरी का असर अब भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र श्रमिकों ने सोमवार को न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों की ओर से हंगामा किए जाने के बाद कंपनी के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.Breaking News

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि हरियाणा में मजदूरी दर बढ़ने के बाद भिवाड़ी में कार्यरत श्रमिकों को भी समान लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि वर्तमान मजदूरी दर उनके जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है, जबकि हरियाणा में बेहतर वेतन मिलने से असमानता की स्थिति उत्पन्न हो रही है। भिवाड़ी की श्रमिकों का कहना है कि कई सालों से उनकी मजदूरी नहीं बढ़ी है इतना ही नहीं सुरक्षा उपकरणों का भी पूरा अभाव है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने श्रमिकों और प्रबंधन के बीच संवाद स्थापित करने का प्रयास किया, ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।

मांगो को लेकर नाएडा में सडको पर उतरे श्रमिक, काटा बवाल
मांगो को लेकर नाएडा में सडको पर उतरे श्रमिक, काटा बवाल

इस प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। आंदोलन की चेतावनी श्रमिकों ने कहा है कि वे कई साल से कम मजदूरी पर काम कर रहे हैं जब पड़ोसी राज्य में मानदेय बढ़ सकता है तो हमारा क्यों नहीं

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

श्रमिकों ने चेतावनी : यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आगे भी आंदोलन तेज कर सकते हैं। श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के चलते कई कंपनियों में आज उत्पादन बंद हो गया है हालांकि देखा देखी के चलते श्रमिकों की संख्या बढ़ती जा रही है.

नोएडा में बबाल, कई वाहन फुके:
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आना की तर्ज पर अब नोएडा में भी श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं । गुस्साए कर्मियो ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है हालांकि पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए आंसू के गोले छोड़कर कर्मचारियों को शांत करने का प्रयास किया गया है लेकिन कर्मचारियों का व प्रदर्शन लगातार जारी है।

नोएडा में मजदूर आंदोलन के पीछे कौन?
नोएडा में मजदूरों का आंदोलन के पीछे रिचा ग्लोबल को माना जा रहा है। क्योंकि रिचा ग्लोबन की एक यूनिट हरियाणा के फरीदाबाद में हैं। जहां पर हडताल के बाद श्रमिको केा वेतन बढा दिया है। इसी के चलते नाएडा के श्रमिक अब सडकों पर आग गए है उनका कहना है इतन कम वेतन में कैसे काम करेंं

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

प्रबंधन से लगातार बातचीत

भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल कंपनी प्रबंधन से लगातार बातचीत कर रहा है. वार्ता का दौर जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान निकल आएगा. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp