
Fire in Wheat : हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव रायपुर में रविवार को किसान कृष्ण कुमार की गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आगजनी से करीब सवा एकड़ फसल जलकर राख हो गई। समय रहते दमकल विभाग के पहुंचने से आग को आसपास के अन्य खेतों तक फैलने से रोक लिया गया। जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आगजनी से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
किसानो ने दी सूचना: बता दे सुबह रायपुर में जब किसान आसपास के लोग जब सुबह टहलने के लिए खेतों की ओर पहुंचे तो किसान कृष्ण के खेत से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से पूरी फसल में फैल गई। लोगो नले घटना की सूचना तुरंत आपात सेवा 112 और दमकल विभाग को दी गई।Fire in Wheat
ये भी पढ़ें:पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई
एक घंटे में आग पर पाया काबू: आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सवा एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि सुबह सुबह ग्रामीणों अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। जिससे सारी फसल जल गइ।
किसान की उडी नीदं। किसान कृष्ण ने बताया कि उसने फसल काट कर एकत्रित की हुई थी। आगजनी से पूरी साल की मेहनत राख हो गई है इस घटना के बाद किसान कृष्ण कुमार और उनके परिवार में मायूसी छा गई है।Fire in Wheat
