शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking News: ग्रामीणों ने “नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी” का क्यों लिया सकंल्प

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं । इसी को लेकर नशामुक्त टीम गांवो में जाकर लोगो…


ग्रामीणों ने "नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी" का क्यों लिया सकंल्प
ग्रामीणों ने "नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी" का क्यों लिया सकंल्प
Google News Follow us on Google

Breaking News: “नशा मुक्त रेवाड़ी” अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं । इसी को लेकर नशामुक्त टीम गांवो में जाकर लोगो का क जागरूक कर रही हैै। निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गठित की गई नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान दौरान गांव सांझरपुर व नांगलिया रामसिंहपुरा में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया ।

Advertisement

ग्रामीणों को किया जागरूक:इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम ने कहा —नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो । पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें ।

“Say Yes to Life, No to Drugs”: नशा मुक्ति टीम ने कहा कि— “नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।”उन्होंने ग्रामीणों को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सूचना के लिए साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करे कॉल: नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है।

इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है ।नशा मुक्ति टीम ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और साथ मिलकर “नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी” का संकल्प लिया। अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली ।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp