Breaking News: बिजली कर्मचारियों की क्या है मागें, क्यों किया रेवाड़ी में विरोध प्रदर्शन

On: July 29, 2026 9:53 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: बुधवार को हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आहवान पर सर्किल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया

Breaking News: रेवाड़ी: बुधवार को हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आहवान पर सर्किल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त रेवाड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री मंत्री हरियाणा सरकार को ज्ञापन सोंपा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

जानिए क्या है मागें, क्यों किया विरोध प्रदर्शन

यह विरोध प्रदर्शन हरियाणा सरकार द्वारा निजीकरण लागू करना, नए कृषि वितरण निगम अलग बनाने , पर्लल लाइसेंस जारी करने, स्मार्ट मीटर योजना एवं कर्मचारियों की निम्न मांगे जैसे कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना,पुरानी पेंशन लागू की जाए,रिस्क अलाउंस देना,खाली पदों को रेगुलर भर्ती करके भरना, एक्सग्रेसिया पॉलिसी में संशोधन ,इंटर यूटिलिटी लागू करना, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द इत्यादि अनेकों मांगो को लेकर किया गया ।

इस प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष में शामिल HSEB यूनियन के सर्किल सचिव विक्रम यादव, AHPC यूनियन के सर्किल सचिव नवीन यादव, SC BC यूनियन के सर्किल सचिव रविकांत, इंजीनियर एसोसिएशन के जोनल सचिव Xen धर्मेंद्र रूहिल ने की और मंच का संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज ने की।

इस प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के तौर पर AHPC यूनियन के राज्य उपप्रधान सुदामपाल मान व HSEB यूनियन के राज्य ऑडिटर मनोज सैनी ने शिरकत की। किसान यूनियन के नेता समय सिंह जी ने अपनी पूरी टीम के साथ आकर प्रदर्शन को पूरा समर्थन दिया और कहा कि ये सरकार बिजली विभाग का निजीकरण बंद करे, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करे। एग्री डिस्कॉम को जबरदस्ती जनता पर ना थोपे एवं जन विरोधी नीतियां लागू कर आम जनता को लूटना बंद करे।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने दी चेतावनी

वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में बताया कि सरकार जल्द से जल्द हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा की कमेटी को बुलाकर इन सभी मांगो को माने वरना हम सभी 3,4,5 अगस्त 2026 को यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और फिर भी हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो 6,7,8 अगस्त 2026 को सब यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन होंगे और अगर फिर भी सरकार नहीं मानती है तो 11,12,13 अगस्त 2026 को तीन दिवसीय राज्य स्तर की हड़ताल करेगी और फिर भी यह सरकार नहीं मानती है तो हम बिजली कर्मचारी अनिश्चितकाल हड़ताल के लिए मजबूर हो जाएंगे इससे ब्लैक आउट भी हो सकता है ।

जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसका जिम्मेदार सरकार होगी इसलिए सरकार से अनुरोध है कि हमारी इन मांगों को समय रहते मान लिया जाए इस विरोध प्रदर्शन में विजयपाल यादव SE, संदीप कुमार XEN , अनीश कुमार XEN, सोनू यादव SSE, उमेश यादव SDO , सोमदत्त AFM , प्रवीण JE, पोहप सिंह JE, बलदेव AFM, शीशराम JE ​आदि मोजद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें