शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा का ये रेलवे स्टेशन बनेगा एयरपोर्ट जैसा, 32.91 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News:हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे ने रेवाड़ी…


Breaking News:हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण और विकास के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 32.91 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस परियोजना का उद्देश्य स्टेशन की आधारभूत संरचना को मजबूत करना और यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है।Breaking News

Advertisement

5 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए जाएंगे: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों के बीच सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए कुल 5 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।Breaking News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण और डिविजनल कमर्शियल मैनेजर मुकेश ने हाल ही में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दौरा कर चल रहे नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बता दें कि स्टेशन परिसर में आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के सुविधा क्षेत्र को मौजूदा 430 वर्ग मीटर से बढ़ाकर लगभग 1600 वर्ग मीटर किया जाएगा। इससे स्टेशन परिसर अधिक खुला, व्यवस्थित और यात्रियों के अनुकूल बनेगा। बढ़ा हुआ क्षेत्र यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर प्रबंधन में सहायक होगा।

स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट: यात्रियों की आवाजाही को और अधिक सुरक्षित व सहज बनाने के लिए स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट को अलग-अलग विकसित किया जाएगा। इससे भीड़भाड़ के समय अव्यवस्था कम होगी और यात्रियों को सुचारू रूप से आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्टेशन के फ्रंट एरिया को आधुनिक स्वरूप देने के लिए आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे रात के समय रोशनी के साथ-साथ सुरक्षा भी मजबूत होगी।Breaking News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

अत्याधुनिक फुट ओवरब्रिज: प्लेटफार्म बदलने के लिए 12 मीटर चौड़ा अत्याधुनिक फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जो यात्रियों की बड़ी संख्या को आसानी से संभाल सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह फुट ओवरब्रिज भीड़ के समय यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और दुर्घटनाओं की संभावना को भी कम करेगा।Breaking News

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp