शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Smt. Sushma Swaraj Award : इन महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपए, फटाफट करें आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Smt. Sushma Swaraj Award: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इन अवार्ड को पाने की इच्छुक महिलाएं…


Haryana: महिला सशक्तिकरण का मौका! 15 दिसंबर तक आवेदन करें Sushma Swaraj और राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए
Haryana: महिला सशक्तिकरण का मौका! 15 दिसंबर तक आवेदन करें Sushma Swaraj और राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए
Google News Follow us on Google

Smt. Sushma Swaraj Award: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इन अवार्ड को पाने की इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग रेवाड़ी के कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। Smt. Sushma Swaraj Award

Advertisement

DC Rewari  ने बताया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह अवार्ड हरियाणा की महिलाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तौर पर 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस अवार्ड के लिए नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में होना चाहिए और महिलाओं के लिए विशेष कार्य किया हो। नामांकित महिला को संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। Smt. Sushma Swaraj Award

डीसी ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए की राशि, इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के तहत एक लाख रुपए की राशि से विजेता महिला को सम्मानित किया जाएगा। बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के तहत एक लाख रुपए की राशि, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपए की राशि, एएनएम, नर्स, महिला एमपीडब्लयू के तहत 21 हजार रुपए की राशि और महिला खिलाड़ी के तहत 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। Smt. Sushma Swaraj Award

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

इसी तरह सरकारी कर्मचारी के तहत 21 हजार रुपए की राशि, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड के तहत 21 हजार रुपए की राशि और महिला उद्यमी के तहत 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp