Breaking News: एशियन गेम्स के लिए रेवाड़ी के सचिन का चयन

On: June 26, 2026 1:28 PM
Follow Us:
SACHIN REWARI

Breaking News: रेवाड़ी: किसी ने ठीक ही कहा है हरियाणा में प्रतिभाओ की कमी नहीं है। एक बार फिर रेवाड़ी के 17 वर्षीय खिलाड़ी सचिन ने सराहनीय प्रदर्शन करते जिले का नाम रोशन किया है। बता दे कि भारत मंडपम नई दिल्ली में 19 से 24 जून तक आयोजित सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष फॉइल टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप-8 में स्थान बनाया है।Breaking News

जापान के लिए क्वालीफाई: इसी के साथ ही सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यानि इस उपलब्धि में रेवाड़ी के 17 वर्षीय खिलाड़ी सचिन ने अहम रोल अदा ​किया ।Breaking News

जानिए कौन है सचिन: बता दे रेवाड़ी उत्तम नगर निवासी सचिन ने महज 10 वर्ष की उम्र में राव तुलाराम स्टेडियम से फेंसिंग खेल की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह रेवाड़ी फेंसिंग रेजिडेंशियल अकादमी में कोच राजपाल यादव के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। Asian Games

ये खिलाडी भी शामिल: बता दें कि सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम में सचिन के अलावा मणिपुर के हेमांश सनसाम, महाराष्ट्र के तेजस पाटिल और हरियाणा के आदित्य शामिल थे।Breaking News

Asian Games: चैंपियनशिप में भारतीय दल की विभिन्न टीमों ने भाग लिया लेकिन केवल पुरुष फॉइल टीम ही शीर्ष-8 में जगह बनाने में सफल रही। टीम के इस प्रदर्शन को भारतीय फेंसिंग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।Breaking News

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now