
Breaking News: भिवाड़ी के खुशखेडा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से बिहार के सात श्रमिक जिंदा जल गए थे। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए सीटू यूनियन के पदाधिकारी सडकों पर आ गए है।Breaking News
रींगस के भगत सिंह सर्किल पर सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम विरोध प्रर्दशन किया।उन्होंने मृतक परिवारों के लिए एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की और कहा कि जब तक यह मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष दीपचंद बाजिया, सूरजभान धायल, किसान सभा तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल, श्रवण कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, राजकुमार, शमशेर पांडे, महादेव सिंह, धूड़ाराम, बनवारी लाल, संतोष पांडे और संदीप कुमार ने कहा जब तक न्याय नही मिलेगा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।Breaking News
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
प्रदर्शन के दौरान, यूनियन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर एक विरोध रैली निकाली। रैली भगत सिंह सर्किल पर पहुंची, जहां अपना विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर कामरेड केशाराम धायल ने बताया कि यूनियन पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड में मारे गए श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेगी।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?
