धारूहेड़ा में सोमवार को 8 घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

On: June 14, 2026 10:22 AM
Follow Us:
POWER CUT

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में बिजली के तारों के मरम्मत के चलते सोमवार को 8 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सोमवार को 11 केवी मेहरा फीडर-1, 11 केवी मेहरा फीडर-2 तथा 11 केवी कॉम्प्लेक्स फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।

धारूहेड़ा विद्वुत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि सोमवार को धारूहेड़ा के 11 केवी मेहरा फीडर-1, 11 केवी मेहरा फीडर-2 तथा 11 केवी कॉम्प्लेक्स फीडर 4:00 बजे से दोपहर करीब 12 :00 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा।

यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित: बता दे सोमवार को मरम्मत कार्य के चलते संतोष कॉलोनी, तहसील रोड (पुलिस स्टेशन तक), गांव मालपुरा, जोनियावास, कापड़ीवास, घाटल, अकेरा, डाल्टन कॉलोनी तथा अकेडा और आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहयोग की अपील: निगम के एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने जरूरी कार्यों की पहले से व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्योकि सोमवार को लगातार 8 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now