Breaking News: रेवाड़ी में रेल का बडा हादसा टला

प्रकाशित: 1 जुलाई 2026, 1:04 AM
Breaking News: रेवाड़ी में रेल का बडा हादसा टला

Breaking News: रेवाड़ी में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया । रेवाड़ी-श्रीगंगानगर पैसेंजर का इंजन किशनगढ़-बालावास रेलवे स्टेशन के बीच कपलिंग हुक टूटने के कारण डिब्बों से अलग होकर आगे निकल गया। इसी के चलते कुछ दूरी तक इंजन बिना डिब्बों के चलता रहा, जबकि डिब्बे रेलवे ट्रैक पर रुक गए। कुछ देर लोको पायलट को इसका पता चला तो वह इंजन को वापस लेकर आया।Breaking News

बता दे कि ट्रेन का नियमित समय दोपहर 12:50 बजे का है, लेकिन मंगलवार को यह देरी से दोपहर 3:14 बजे रेवाड़ी से रवाना हुई थी। ट्रेन जब किशनगढ़-बालावास के पास पहुंची तो अचानक इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग हुक टूट गया। इसके चलते इंजन आगे बढ़ गया और डिब्बे पीछे छूट गए।

रेवाड़ी-श्रीगंगानगर पैसेंजर  का इंजन किशनगढ़-बालावास रेलवे स्टेशन के बीच कपलिंग हुक टूटा, मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
रेवाड़ी-श्रीगंगानगर पैसेंजर का इंजन किशनगढ़-बालावास रेलवे स्टेशन के बीच कपलिंग हुक टूटा, मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

बडा हादसा टला: बता दे कि जिस समय यह वाकया हुआ, उस ट्रैक पर पीछे से कोई दूसरी ट्रेन या मालगाड़ी नहीं आ रही थी। साथ ही, कपलिंग टूटने पर यात्रियों को कोई जोरदार झटका महसूस नहीं हुआ।Breaking News

कपलिंग हुक टूटने के कारण इंजन हुआ अलग: बता दे कि जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कपलिंग हुक टूटने के कारण इंजन डिब्बों से अलग हो गया था। समय रहते स्थिति का पता चलने पर इंजन वापस लाकर डिब्बों को जोड़ दिया गया। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है संयोगवश उस समय ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन या मालगाड़ी नहीं थी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।Breaking News

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now