गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा पुलिस ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को सामाजिक दात्यिव का निर्वहन करते हुए जिला पुलिस लाइन परिसर सहित जिला के सभी थानों व चौकियों में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। इस…


Breaking News: पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को सामाजिक दात्यिव का निर्वहन करते हुए जिला पुलिस लाइन परिसर सहित जिला के सभी थानों व चौकियों में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।

Advertisement

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी  हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि साफ सफाई से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है,बल्कि इससे मनुष्य का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर एक सकारात्मक माहौल तैयार करता है जो कार्य कुशलता को भी बढ़ाता है,जिससे काम करने की क्षमता भी बढ़ती है।Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी को श्रमदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पुलिसकर्मियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समाज में भी स्वच्छता का संदेश जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

एसपी ने कहा कि नियमित साफ-सफाई से कार्यस्थल बेहतर होता है और यह अनुशासन एवं जिम्मेदारी का प्रतीक भी बनता है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ समाज को यह संदेश देना है कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। एसपी ने जिला के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप जहां भी रहते हैं, उसके आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना आपका दायित्व है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अति आवश्यक है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए तथा वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अपना अहम योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp