सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Breaking News: CarXpert ने ऑटोमोबाइल रखरखाव पर पुस्तक का किया विमोचन

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: CarXpert एवं Skylark Group द्वारा ऑटोमोबाइल सर्विस एवं वाहन रखरखाव पर आधारित एक अत्यंत उपयोगी पुस्तक “CarXpert फ्रेंचाइजीज: कार वर्कशॉप बनाना हुआ आसान” का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक विशेष…


Breaking News: CarXpert ने ऑटोमोबाइल रखरखाव पर पुस्तक का किया विमोचन
Breaking News: CarXpert ने ऑटोमोबाइल रखरखाव पर पुस्तक का किया विमोचन
Google News Follow us on Google

Breaking News: CarXpert एवं Skylark Group द्वारा ऑटोमोबाइल सर्विस एवं वाहन रखरखाव पर आधारित एक अत्यंत उपयोगी पुस्तक “CarXpert फ्रेंचाइजीज: कार वर्कशॉप बनाना हुआ आसान” का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक विशेष रूप से कार सर्विस सेंटर स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों, मैकेनिकों, वर्कशॉप मालिकों, ड्राइवर समुदाय तथा कार मालिकों के लिए तैयार की गई है।Breaking News

Advertisement

इस पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध उद्योगपति, शिक्षाविद् एवं लेखक Dr. T. C. Rao हैं, जो CarXpert समूह के चेयरमैन भी हैं। डॉ. राव ने अपने दशकों के अनुभव, तकनीकी ज्ञान तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्र की व्यावहारिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक को सरल एवं उपयोगी शैली में तैयार किया है।

पारदर्शिता एवं पेशेवर कार्यसंस्कृति ,विकसित करने में भी सहायक : बता दे ये पुस्तक में वाहन रखरखाव, समय पर सर्विसिंग, इंजन की कार्यक्षमता बढ़ाने, ईंधन की बचत, वाहन की आयु बढ़ाने, अचानक ब्रेकडाउन से बचाव तथा कार मालिकों को अनावश्यक खर्च एवं धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। यह पुस्तक ड्राइवरों, मैकेनिकों और वर्कशॉप संचालकों के बीच पारदर्शिता एवं पेशेवर कार्यसंस्कृति विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

CarXpert आज उत्तर, पश्चिम एवं मध्य भारत में 200 से अधिक मल्टी ब्रांड कार सर्विस वर्कशॉप्स की श्रृंखला के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। समूह के अनुसार अब तक 50 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहक CarXpert की सेवाओं पर विश्वास व्यक्त कर चुके हैं।

पुस्तक में ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के अंतर्गत नए कार सर्विस सेंटर स्थापित करने, आधुनिक उपकरणों के चयन, ग्राहक प्रबंधन, सर्विस मानकों, स्पेयर पार्ट्स प्रबंधन, तकनीकी प्रशिक्षण एवं लाभकारी व्यवसाय मॉडल से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई है। यह पुस्तक युवा उद्यमियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगी।Breaking News

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

लोकार्पण समारोह के दौरान पुस्तक को भारी उत्साह एवं सराहना मिली। कार्यक्रम के दिन ही पुस्तक की 550 प्रतियाँ विक्रय हुईं तथा देशभर से लगातार नए ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। यह पुस्तक Amazon, Flipkart तथा tcraobooks.com पर उपलब्ध है।

पुस्‍तक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जनरल एस.पी. सिंह, श्री राजेश गोयल (मनोनीत सदस्‍य भारत सरकार), बिग्रेडियर राहुल यादव, कर्नल महाबीर यादव, कर्नल सुनील यादव, कर्नल गोपाल सिंह, कर्नल विरेन्‍द्र सिंह, कर्नल जगदीश सिंह, कर्नल कौशिक, कर्नल धर्मेंद्र यादव, श्री अनिल मित्‍तर (पूर्व पार्षद), कर्नल डी.के. सिंह, कर्नल राम निवास, श्री बृजेश तंवर, श्री संजीव डागर, श्री देवराज आहूजा, श्री कमल यादव, डॉ. अनिल यादव, नवनीत प्रताप सिंह, नवदीप प्रताप सिंह, श्रीमती कमलेश राव, श्रीमती नीना शर्मा (पूर्व पार्षद), श्रीमती राजबाला, श्रीमती सीरत ओहरी, श्रीमती वृषा ओहरी, श्रीमती सायली भगत, श्रीमती किन्‍नी प्रताप सिंह, श्रीमती पवित्रा यादव, श्रीमती शीला यादव, श्रीमती वंदना चौधरी एवं रजनी पुष्‍करण आदि उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुस्तक ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए एक “मार्गदर्शक ग्रंथ” सिद्ध होगी तथा वाहन रख-रखाव की संस्‍कृति को नई दिशा प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp