Breaking News: हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल होंगे भर्ती, यहां पढें PMT शेड्यूल

On: June 19, 2026 9:00 PM
Follow Us:
अभ्यर्थी ध्यान दें! पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नया बदलाव, देखें

Breaking News: चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का आयोजन 22 जून से 27 जून 2026 तक विभिन्न बैचों में किया जाएगा।Breaking News

 

ये रहेगा शेडयूल: आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2024, 01/2026, 02/2026 और 04/2026 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए पुरुष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शेड्यूल घोषित किया है। यह कार्यक्रम आयोग द्वारा 17 अप्रैल, 10 जून और 15 जून 2026 को जारी सार्वजनिक सूचनाओं के क्रम में जारी किया गया है।

 

परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग समय स्लॉट में बुलाया गया है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र में दिए गए समय और निर्देशों का पालन करें तथा समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

एचएसएससी ने स्पष्ट किया है कि प्रथम बैच के अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे, दूसरे बैच के उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे, तीसरे बैच के अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे और चौथे बैच के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को यातायात और अन्य संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

पीएमटी भर्ती प्रक्रिया: आयोग ने कहा है कि पीएमटी भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र साथ लेकर आना होगा। आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहे

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now