रेवाड़ी: रेवाड़ी में आजकल सूने घरो को चोर नहीं बक्श रहे है। रेवाड़ी के गांव बिहारीपुर स्थित आश्रम में चोर पांच चांदी के छत्र, 15 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। आश्रम के महंत परमदास बुधवार को किसी कार्य से रेवाड़ी गए थे। जब वह आश्रम पहुंचा तो चोरी का पता चला।
बता दे कि रेवाड़ी के गांव बिहारीपुर स्थित आश्रम महंत परमदास रहते है। परम दास किसी काम से बाहर गए थे जब वह आश्रम लोटे तो उसके होश उड गए। वीरवार को वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पात चला। महंत परमदास ने बताया कि आश्रम पहुंचने पर नकदी, चांदी के छत्र और मोबाइल फोन गायब मिले। साथ ही दरवाजा भी टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस से आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है













