शनिवार, 21 नवम्बर 2026

रेवाड़ी में ब्राह्मण महासभा ने भरी हुकार, प्रदेशाध्यक्ष बोले सीएम ने ​नही किया वादा पूरा

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी में ब्राह्मण महासभा की ओर से इसी साल नंबर में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन मनाया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश से समाज के लोग हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने भगवान प्रकट दिवस को भी…


रेवाड़ी: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15अगस्त को जिला वाइज श्रृंखला में जिला रेवाड़ी के ब्राह्मणों की एक विशेष बैठक ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की धर्मशाला (ब्रह्मग़ढ़) रेवाड़ी में सम्पन्न हुई
रेवाड़ी: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15अगस्त को जिला वाइज श्रृंखला में जिला रेवाड़ी के ब्राह्मणों की एक विशेष बैठक ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की धर्मशाला (ब्रह्मग़ढ़) रेवाड़ी में सम्पन्न हुई
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी में ब्राह्मण महासभा की ओर से इसी साल नंबर में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन मनाया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश से समाज के लोग हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने भगवान प्रकट दिवस को भी सरकारी तौर पर मनाने और ब्राह्मण कल्याण आयोग बनाने की घोषणा की थी। जिन पर आज तक अमल नहीं हो पाया है।

रेवाड़ी में ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचौलिया ने कहा कि सभी महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर मनाई जाती है। मुख्यमंत्री ने भगवान प्रकट दिवस को भी सरकारी तौर पर मनाने और ब्राह्मण कल्याण आयोग बनाने की घोषणा की थी। जिन पर आज तक अमल नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि महासभा ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 21 सदस्यीय मार्गदर्शन मंडल बनाया जाएगा। जिसमें रिटायर्ड IAS, IPS, HCS और अन्य उच्च पदों से रिटायर्ड समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा। 151 सदस्यीय प्रतिनिमंडल अपनी मांगों को लेकर जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। उन्होंने रेवाड़ी में जिला स्तरीय सम्मेलन में यह बात कही।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

प्रदेश सतर पर बनाए जाएंगे सदस्य: बता दे हरियाणा प्रदेश में 60 हजार सदस्यों का संगठन बनाये जाने है। जिसमें महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासभा के संगठन को मजबूत बनाए जाएगा। जिसके लिए प्रदेश कार्यकारिणी में 151, मंडल स्तर पर 51, जिला स्तर पर 31, ब्लॉक स्तर पर 21-21 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। गांव और वार्ड स्तर पर 11-11 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

इस मौके पर जिला प्रधान चंद्रशेखर गोतम, प्रदेश महासचिव सतीश गौतम, युवा प्रधान कुलदीप भारद्वाज, प्रभारी नरेश गौड़, पूर्व उपप्रधान घनश्याम भारद्वाज, पूर्व महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप कौशिक, रमेश वशिष्ठ इत्यादि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp