शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

BPL Card in Haryana: अब इन लोगो के काटे जाएंगे BPL कार्ड, फर्जीवाडे का लेकर होगी जेल

Written by: सुनील चौहान

Published:

  BPL Card in Haryana: सरकार गरीबों के लिए आए दिन कई तरह की योजनाएं लेकर आती है। कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके तहत सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देती है। कोरोना…


 

BPL Card in Haryana: सरकार गरीबों के लिए आए दिन कई तरह की योजनाएं लेकर आती है। कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके तहत सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देती है। कोरोना काल में कई ऐसी योजनाएं शुरू की गईं, जिसके तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। वहीं, मुफ्त राशन के लालच में कई ऐसे लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जो इसके पात्र नहीं हैं।

BPL Card in Haryana: अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो सावधान होने का वक्त आ गया है। सरकार ने देशभर में राशन कार्ड वेरिफिकेशन का अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अगर आप अपात्र साबित होते हैं, तो आपको जुर्माना और जेल की सजा दोनों भुगतनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि अगर घर में कोई ऐसी चीज या सुविधा है, तो सरकार आपका राशन कार्ड रद्द कर सकती है? राशन कार्ड बनवाने से पहले आपको इसके नियमों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन नियमों और पात्रता का पालन नहीं करते हैं, तो आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

देशभर में कई लोगों ने नियमों के खिलाफ जाकर राशन कार्ड बनवा लिए हैं। सरकार इसकी सख्ती से जांच कर रही है। जो लोग इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राशन कार्ड धारक के पास ये चीजें नहीं होनी चाहिए

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

BPL Card in Haryana

  • कार या ट्रैक्टर
  • कोई भी चार पहिया वाहन
  • रेफ्रिजरेटर
  • एयर कंडीशनर
  • गांव में सालाना 2 लाख रुपये की आय
  • शहर में सालाना 3 लाख रुपये से ज्यादा की आय
  • लाइसेंस प्राप्त हथियार

अगर आपके पास भी ऊपर बताई गई चीजों या सुविधाओं में से कोई चीज है, तो आपको राशन कार्ड नहीं मिल सकता। वहीं, अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं, तो ऐसे लोगों को भी राशन कार्ड की सुविधा नहीं मिल सकती।

सरकारी नौकरी वाले लोगों को नहीं मिलेगा Rashan Card

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अगर आपके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, तो इस स्थिति में भी आप राशन कार्ड की सुविधा के लिए अपात्र हैं। जिन परिवारों के पास लग्जरी चीजें और सुविधाएं हैं, उन्हें भी राशन कार्ड पाने के लिए योग्य नहीं माना जाता। अगर इन सुविधाओं के बाद भी आपके पास राशन कार्ड है, तो आप खुद ही अपना राशन कार्ड सरेंडर कर सकते हैं।
BPL Ration Card, BPL Ration Card today news, BPL Ration Card Hindi news

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp