रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Hero Motocorp Dharuhera के पास मिला अज्ञात युवक का शव , पहचान नहीं

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा (Hero Motocorp Dharuhera)के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक 25 का शव मिला है। अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम…


DIAL 112
हरियाणा पुलिस डायल 112 टीम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा (Hero Motocorp Dharuhera)के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक 25 का शव मिला है। अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचाने का प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नही हो पाई है।

Advertisement

हाईवे पर कंपनी के निकट पडा मिला शव

सेक्टर 6 पुलिस के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के पास युवक सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला। डायल 112 की टीम ने शव को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भिजवा दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

मृतक के शरीर पर नीली शर्ट व नीली जीन्स की पेंट है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp