मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Currency Update: भारत और पाकिस्तान में 500 और 5000 के नोट को लेकर बड़ी खबर, जानें क्या है पूरी खबर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Currency Update:  विकसित देशों की करेंसी की क्रय शक्ति अधिक होती है। इसे सरल शब्दों में ऐसे समझें कि इन जगहों पर 100 रुपए (जो भी उनकी करेंसी हो) में रोजमर्रा की…


Currency Update:  विकसित देशों की करेंसी की क्रय शक्ति अधिक होती है। इसे सरल शब्दों में ऐसे समझें कि इन जगहों पर 100 रुपए (जो भी उनकी करेंसी हो) में रोजमर्रा की बहुत सी खाने-पीने की चीजें खरीदी जा सकती हैं।

Advertisement

अमेरिका का सबसे बड़ा डॉलर 100 ही है

अमेरिका की करेंसी डॉलर में है। वहां का 1 डॉलर भारत के करीब 85 रुपए के बराबर है। अमेरिका का सबसे बड़ा डॉलर 100 डॉलर ही है। इससे बड़े नोट उनकी अर्थव्यवस्था में प्रचलन में नहीं हैं। 100 डॉलर की कीमत भारत के करीब 85000 रुपए के बराबर है। वहां आम लेन-देन के लिए 100 डॉलर काफी हैं।Currency Update

चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, यूएई

चीन का सबसे बड़ा नोट 100 युआन, ब्रिटेन का सबसे बड़ा नोट 50 पाउंड, जर्मनी का सबसे बड़ा नोट 500 यूरो है। यूएई का सबसे बड़ा नोट 1000 एईडी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

कंगाल पाकिस्तान की हालत

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि वहां आम आदमी के पास जो नोट हैं, उनमें 5000 रुपये का नोट भी शामिल है। ये नोट वहां आम तौर पर चलन में हैं। हाल ही में खबर आई कि पाकिस्तान में हालत इतनी खराब है कि आम फल, सब्जी, दाल, आटा और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। आम आदमी के लिए ये सब चीजें पाना बड़ी बात मानी जा रही थी।

बड़े नोटों की जरूरत क्यों है?

बड़े नोटों की जरूरत उन देशों में होती है, जिनकी अर्थव्यवस्था कमजोर होती है। ऐसी स्थिति को हाइपरइन्फ्लेशन कहते हैं। जैसे-जैसे अर्थव्यवस्थाएं ढहती हैं, आम आदमी को बड़े नोट मिल जाते हैं। वरना, विकसित देशों में भी बड़े नोट हैं, लेकिन उन तक सिर्फ बैंक या दूसरे अधिकारियों की ही पहुंच है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

जिम्बाब्वे

2008-09 में जिम्बाब्वे में बहुत महंगाई थी। पूरी अर्थव्यवस्था डांवाडोल थी, तब 100 ट्रिलियन का नोट जारी किया गया था। जो बमुश्किल कुछ रोटियां खरीदने के लिए काफी था। अब वहां जिम्बाब्वे डॉलर का इस्तेमाल होता है।Currency Update

ईरान

ईरानी मुद्रा का मूल्य डॉलर के सामने बहुत कम है। वहां 10 लाख (2,029.12 भारतीय रुपया) का ईरानी नोट भी इस्तेमाल किया जाता है। 10 लाख ईरानी रियाल 23.75 यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर के बराबर है।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp