गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CM News: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CM सैनी ने दी ये बड़ी खुशखबरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana CM News:  हरियाणा की महिलाओं को नायब सैनी की सरकार ने खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने स्वरोजगार के लिए हरियाणा महिला विकास निगम से ऋण लेने वाली 7305 महिलाओं…


Haryana CM News:  हरियाणा की महिलाओं को नायब सैनी की सरकार ने खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने स्वरोजगार के लिए हरियाणा महिला विकास निगम से ऋण लेने वाली 7305 महिलाओं को राहत दी है, जो किसी कारणवश ऋण नहीं चुका पाई थीं। इन पर 6 करोड़ 63 लाख रुपये की बकाया राशि माफ कर दी गई है। इसमें 3 करोड़ 82 लाख रुपये मूलधन और 2 करोड़ 81 लाख रुपये ब्याज शामिल हैं।

Advertisement

यह राशि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चुकाई जाएगी, ताकि निगम को वित्तीय बोझ से बचाया जा सके। महिला एवं विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 जून 2024 तक बकाया राशि नहीं चुका पाने वाली महिलाओं का मूलधन और ब्याज माफ कर दिया गया है।Haryana CM News

महिला विकास निगम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराता है। जिन महिलाओं की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, उन्हें ऋण के लिए पात्र माना जाएगा। जिनकी वार्षिक आय 1.8 लाख रुपये है तथा उनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वे सिलाई, कढ़ाई, किराना, साहूकारी, रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़े की दुकान, स्टेशनरी, बुटीक व जनरल स्टोर सहित अन्य कार्यों के लिए योजना का लाभ ले सकते हैं। ऋण पर अनुसूचित जाति की महिलाओं को 25 हजार रुपये तथा अन्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम 10 हजार रुपये की सब्सिडी महिला विकास निगम द्वारा दी जाती है, जबकि शेष राशि सहकारी बैंकों से प्राप्त की जाती है।Haryana CM News

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp