शनिवार, 7 नवम्बर 2026

DGP Haryana का बडा फैसला, जब्त होगी 5203 स्कूलों की बसें ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

DGP Haryana: बार बार स्कूल संचालकों को बसों में सुविधाए उपलब्ध करवाने के आदेशों के बावजूद स्कूल सचांलक सुनवाई नहीं कर रहे है। हरियाणा में नवंबर माह में 25 हजार से अधिक…


DGP Haryana: बार बार स्कूल संचालकों को बसों में सुविधाए उपलब्ध करवाने के आदेशों के बावजूद स्कूल सचांलक सुनवाई नहीं कर रहे है। हरियाणा में नवंबर माह में 25 हजार से अधिक स्कूल बसों का औचक​ निरीक्षण किया,​ जिनमें 5 हजार 203 बसों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है। अब पुलिस प्रशासन की ओर से इन बसों का जब्त किया जाएगा।

Advertisement

DGP ने दिया ये आदेश: स्कूल संचालको की लापरवाही का खामियाजा बच्चो को भुगतना पड रहा है। बस फीस के नाम मोटी राशि लेने के बावजूद स्कूल संचालक बसो में मानको को लेकर गंभीर नहीं है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने हरियणाा के सभी पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूल बसों में फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, वैध दस्तावेज या आवश्यक मानकों की कमी हो, उन्हें तुरंत इंपाउंड किया जाए।

क्या है बसों में मानक: बता दे कि हर स्कूल बस में फायर एक्सटिंगिवीशर, फर्स्ट-एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम, आपातकालीन निकास, वैध फिटनेस सर्टिफिकेट और प्रशिक्षित चालक–परिचालक का होना अनिवार्य है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

हरियाणा पुलिस की अपील: हरियाणा पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की स्कूल बसों की स्थिति और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बार बार स्कूल संचालकों को बसों में सुविधाए उपलब्ध करवाने के आदेशों के बावजूद स्कूल सचांलक लापरवाही बरत रहे है। इसी के चलते इस बसो को अब जब्त करने का फैसला लिया।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp