सोमवार, 9 नवम्बर 2026

ACB की बडी कार्रवाई: रेवाड़ी बीज​​​​​​​ विकास निगम का सेल्समैन गिरफ्तार, ये किया था घोटाला

Written by: Sunil Rajput

Published:

ACB :  हरियाणा के रेवाड़ी में गेहूं बीज सब्सिडी में घोटाला करने वाले वाले बीज विकास निगम के सेल्समैन को ACB ने गिरफ्तार कर लिया है। काबू किया गया सेल्समैन फिलाहल रेवाड़ी…


ACB :  हरियाणा के रेवाड़ी में गेहूं बीज सब्सिडी में घोटाला करने वाले वाले बीज विकास निगम के सेल्समैन को ACB ने गिरफ्तार कर लिया है। काबू किया गया सेल्समैन फिलाहल रेवाड़ी के कसबा कोसली शाखा में तैनात था। बता दे कि आरोपी के खिलाफ ACB ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज की थी।

Advertisement

ACB ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली बिक्री केन्द्र में साल 2020-21 रबी फसल के लिए गेहूं का बीज आया था। बिक्री केन्द्र पर आये 3200 क्विंटल बीज को सेल्समैन सुशील ने बेचा था। गेहूं बीज का सरकारी मूल्य 3350 रुपए रखा गया था। ACB

बता दे इस बीच पर हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 1 हजार रुपए की सब्सिडी दी थी। सब्सिडी काटकर किसानों को 2350 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बेचना तय किया गया था। 3200 क्विंटल गेहूं की यहां के खाते में 32 लाख रुपए की सब्सिडी भेजी गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

सेल्समैन के द्वारा 1019 किसानों को यह 3200 क्विंटल गेहूं कोसली के बिक्री केंद्र पर बेचा था। जिसमें से रेंडम 211 किसानों के पास ACB की टीम जांच के लिए पहुंची व उनके बयान दर्ज किए। आरोपी ने कुछ तो ऐसे किसानों के नाम पर चढ़ा दिए, जिन्होंने गेहूं का बीच केंद्र से खरीदा ही नहीं था। इसी घोटाला के चलते ही ACB ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज की थी। ACB

 

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp