
Bhiwani News : भिवानी के जुई नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। सामने जानकारी के अनुसार नहर में युवक नहाने के लिए गया था लेकिन पानी का बहाव काफी ज्यादा था जिसकी वजह से युवक उसमें डूब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। करने वाले युवक की पहचान बलियाली के रहने वाले 22 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
जुई कला पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि लोहानी के नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। कुलदीप के पिता ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटी है जिनमें सबसे बड़ा कुलदीप भी था। कुलदीप की अभी शादी नहीं हुई थी।
मृतक के पिता ने बताया कि कुलदीप मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था। आज शुक्रवार को वह नहाने के लिए नहर में उतरा था अचानक पानी का बहाव तेज होने से वह पानी में डूब गया। गांव के लोगों ने कुलदीप को बचाने की कोशिश भी की लेकिन तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज
कुलदीप के अचानक चले जाने से परिवार में हड़कंप मच गया है। कुलदीप की मां और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि कुलदीप बहुत ही समझदार लड़का था उसके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर काबू
