सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari Crime News: किराए पर कार बुकिंग करके लूटपाट गिरोह का सरगना काबू

Written by: Best24News

Published:

Rewari Crime News: धारूहेडा: स्थानीय धारूहेड़ा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने गत वर्ष 14 जनवरी की रात को दिल्ली से कार बुकिंग करके धारूहेड़ा में लूटने के मामले…


किराए पर कार बुकिंग करके लूटपाट गिरोह का सरगना काबू
किराए पर कार बुकिंग करके लूटपाट गिरोह का सरगना काबू
Google News Follow us on Google

Rewari Crime News: धारूहेडा: स्थानीय धारूहेड़ा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने गत वर्ष 14 जनवरी की रात को दिल्ली से कार बुकिंग करके धारूहेड़ा में लूटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के गांव पालम निवासी आनन्द के रूप में हुई है। बात दे इस लूट गिरोह के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Rewari Crime News

Advertisement

जानिए क्या है मामला’ बता दें कि गत वर्ष 15 जनवरी को यूपी के जिला बदायूं के गांव भैहटाजबी निवासी श्रीदेव ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह फिलहाल नोएड़ा में रहता है और इससे पहले वह अपनी ससुरा करावल नगर नोर्थ वेस्ट दिल्ली में रहता था। वह टैक्सी चलाने का काम करता है। 14 जनवरी 2025 की रात को दिल्ली पालम फलाई ओवर से 5 युवकों ने उसकी कार धारुहेडा के लिए किराये पर ली थी। उसने कार मे गुड़गांव टोल के पास सीएनजी डलवाई थी और धारुहेडा पहुंचने पर उन युवकों ने जयपूर की तरफ 3-4 किलोमीटर आगे छोडने के लिए कहा था।Rewari Crime News

धारूहेड़ा में रूकवाई कार: चालक ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे साहबी ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद उन्होंने गाडी साइड मे रुकवाकर कहा कि उन्हें यही उतार दो। इसके बाद आरोपियों ने उससे मोबाईल फोन पेटीम स्कैनर करने के लिए ले लिया और उसके साथ मारपीट करने लग गए। एक ने उसे कट्टा दिखाया और उसकी जेब से 1200 रु निकाल कर उसकी कार छीनकर जयपुर की तरफ भाग गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा लूटपाट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।Rewari Crime News

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

चार आरोपित किए थे काबू: बता दे इस मामले में संलिप्त चार आरोपी यूपी के जिला रामपुर के गांव जगेसर निवासी फईम, यूपी के जिला बदायु गांव बैठा गुसाई निवासी फैजान, दिल्ली के गांव पालम नजदीक गोल चक्कर खारा कुंआ निवासी रवि पासवान उर्फ सन्टु व शिवम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई कार को भी बरामद कर लिया था।Rewari Crime News

पांचवा आरोपी किया गिरफ्तार: बता दे करीब डेढ साल से फरार चल रहे पांचवे आरोपी जो दिल्ली के गांव पालम निवासी आनन्द को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp