भिवाड़ी: औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के वासियों और उद्यमियों के लिए एक बेहद राहत भरी न्यूज सामने आई है। राजस्थान के भिवाड़ी में 20 साल बाद स्टे हट गया है अब बदलेगी भिवाड़ी की सूरत। करीब 20 वर्षों से कानूनी अड़चनों और अदालती स्टे के कारण अधूरी पड़ी मनसा चौक से लेकर अलवर बाईपास (आशियाना आंगन) तक जाने वाली 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बता दे कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सैदपुर के इस 45 मीटर रोड पर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।
BMA ने खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर को सौंपा था ज्ञापन
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष जसवीर चौधरी ने बताया कि सैदपुर गांव का यह रास्ता कच्चा और ऊबड़-खाबड़ था, जिस पर जमींदारों ने लंबे समय से स्टे लगा रखा था। इस वजह से पिछले 20 साल से जनता और उद्योगपति परेशान थे। BMA ने इस समस्या को लेकर खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इतना ही इस स्टे को लेकर जमींदारों से सुलह कराने और रास्ता जल्द खुलवाने की मांग की थी। आखिरकार अब स्टे हट गया है तो बडी राहत मिली है।

3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर होगा खत्म
बता दे कि अदालत से स्टे हटने के बाद भिवाड़ी प्रशासन ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। अब तक मनसा चौक से अलवर बाईपास पहुंचने के लिए लोगों और भारी वाहनों को लगभग तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। इस संपर्क सड़क के बनने के बाद यह दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की भारी बचत होगी। यानि इस रोड के बनने तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर होगा खत्म हो जाएगा।
ऐसी होगी आधुनिक 45 मीटर फोरलेन सड़क
बता दे कि भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) द्वारा 850 मीटर लंबे इस मार्ग को 45 मीटर चौड़ा विकसित किया जा रहा है। इस सड़क का निर्माण आधुनिक चार लेन (Four Lane) में किया जाएगा, जिसके बीचों-बीच एक खूबसूरत और चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा।
पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर चौड़े फुटपाथ बनेंगे और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए दोनों तरफ शानदार ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी।
इस फोरलेन सड़क के बन जाने से भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैफिक का दबाव बेहद कम हो जाएगा और उद्योगों व व्यावसायिक गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर आम जनता के लिए खोल दिया जाए।













