धारूहेड़ा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में हरियाणा प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिलने पर राजपूत सभा धारूहेड़ा के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर चरण सिंह छोकर तथा गंगा सिंह छोकर का रविवार को राजपूत महिला मंडल धारूहेड़ा द्वारा रविवार को भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राजपूत महिला मंडल की अध्यक्षा सुशीला सिंह शेखावत के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समाज को मिलेगी नई दिशा: इस अवसर पर महिला मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर चरण सिंह छोकर तथा गंगा सिंह छोकर के कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरियाणा प्रदेश में संगठन और समाज को एक नई दिशा व नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
ये सभी रहीं उपस्थित: इस मौके पर रजनी देवी छोकर, उषा देवी, ललिता तोमर, नीतू चौहान, किरण चौहान, रीना छोकर, प्रीति छोकर, मीना तंवर, सुरेश तंवर, सरोज तंवर एवं रेनू राणा सहित राजपूत महिला मंडल धारूहेड़ा की समस्त कार्यकारिणी और गणमान्य मातृशक्ति उपस्थित रही।













