Breaking News
PPP 2.0 : हरियाणा में डेटा आधारित सुशासन की नई क्रांति: डा सतीश खोला Haryana News: फैमिली आईडी के फर्जी वाडे को रोकेगा AI जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर Petrol-Diesel Update: अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देख... Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास Dharuhera News: श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली कलश यात्रा Haryana Roadways Protest: हरियाणा में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, बस संचालन प्रभावित HTET New Guidelines: HTET परीक्षा की तारीख घोषित, इस गलती पर तुरंत रद्द होगा एग्जाम Rewari News: धारूहेड़ा की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन हरियाणा के वन विभाग के Inspector Leelu Ram Suspended , जानिए क्या है मामला ?

Bhiwadi Breaking News: बदलेगी भिवाड़ी की सूरत, जाम से मिलगी राहत

On: April 12, 2026 9:25 AM
Follow Us:
BHIWADI NEWS

Bhiwadi Breaking News:  भिवाड़ी खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक करीब आठ किमी में सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जोरो से चल रहा है। इसे पूरा करने के लिए टीम ने अतिक्रमण हटाओ अ​भियान भी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। बता दें कि इससे पहले भिवाड़ी अलवर बायपास धारूहेड़ा मोड़ से लेकर खिजुरिवास टोल तक करीब 4 किलोमीटर तक सड़क को 6 लाइन का बना दिया गया हैं अभी बचे हुए खिजुरिवास टोल से टपकुड़ा तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।Bhiwadi Breaking News

जाम से राहत घंटो का सफार होगा मिन्टों में: बता दे इस सडके चौडीकरण के चलते जहा 8 किलोमीटर का सफर करने के एक घंटा लगता है वह मिंटो में जाएगा। बार बार लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। बता दे कि हाल ही में भिवाड़ी के खजूरिवास टोल प्लाजा से टपूकड़ा तक बनने वाली सिक्स लेन सड़क का प्रशासन शुरू कर दिया है।Bhiwadi Breaking News

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हटाया गया अतिक्रमण: इस सडक को चोडा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर टोल प्लाजा से टपूकड़ा तक हाईवे के दोनों साइड हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया गया है। बता दे कि भिवाड़ प्रशासन ने कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिए थे लेकिन जिन्होंने नही हटाया उनके अमिक्रमण जेसीबी से हटाए गए है।Bhiwadi Breaking News

लभराव से मिलेगी राहत: बता इस मार्ग पर अक्सर बारिश से जलभराव होता है। जिससे हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। हाल में बनाए जा रहे सडक व नाले के निमार्ण से जलभराव की समस्या से आमजन को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

8 किलोमीटर सडक बनाने का काम शुरू: बता दे कि भिवाड़ी अलवर बायपास धारूहेड़ा मोड़ से लेकर खिजुरिवास टोल तक करीब 4 किलोमीटर तक सड़क को 6 लाइन का बना गया था। अब टोल तक रोड बनाने का काम जारी है इसी को लेकर खिजुरिवास टोल को हटाकर टपूकड़ा से बाहर ले जाने का भी आदेश आ चुके हैं। बता दे कि इस सिक्स लेन सड़क के निर्माण से भिवाड़ी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, कारोली और सलारपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में आने जाने में काफी राहत मिलेगी।Bhiwadi Breaking News

रोज गुजरते 20 हजार वाहन: बता कि औद्योगिक कस्बे मे ये रोड काफी व्यस्त रहता हैभिवाड़ी के खजूरीवास टोल से रोजाना करीब 20 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। ये वाहन कजरिया, होंडा चौक, टपूकड़ा के विभिन्न गांवों, खुशखेरा इंडस्ट्रियल एरिया, करौली इंडस्ट्रियल एरिया में पहुचते है। जबकि जाम के चलते रोजाना चार से पांच हजार वाहन धारूहेड़ा नंदरामपुर बास से होकर राजस्थान पहुंच रहे है।Bhiwadi Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

DR SATISH KHOLA

PPP 2.0 : हरियाणा में डेटा आधारित सुशासन की नई क्रांति: डा सतीश खोला

PPP 2.0: राज्य सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा देने के उद्देश्य से “PPP 2.0” परियोजना को तेजी से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। यह प्रणाली अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर आधारित होगी, जिसके माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विभागों के विशाल डाटाबेस को एकीकृत किया जाएगा।

PPP 2.0 का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एकीकृत, पारदर्शी और तेज सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, भूमि, बिजली, शहरी विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा वित्तीय योजनाओं से संबंधित डेटा को एक मंच पर लाया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।

परियोजना के तहत शिक्षा विभाग के सभी स्तरों — प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा — का विस्तृत डेटा सम्मिलित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से संबंधित जानकारी को भी जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को मिलने वाली सहायता का बेहतर विश्लेषण और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित किया जा सके।PPP 2.0

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

PPP 2.0 में स्वामित्व योजना का डेटा, समस्त भूमि अभिलेख एवं अर्बन लोकल बॉडी से संबंधित रिकॉर्ड भी एकीकृत किए जाएंगे। इससे भूमि प्रबंधन, संपत्ति सत्यापन तथा नगरीय प्रशासन को अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। राज्य सरकार का मानना है कि एकीकृत भूमि और संपत्ति डेटा भविष्य में विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

परियोजना में जनगणना का संपूर्ण डेटा भी शामिल रहेगा, जिससे जनसंख्या, सामाजिक संरचना एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के आधार पर योजनाओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त सीबीडीटी, ई-श्रम, ईपीएफओ तथा सभी श्रमिक कल्याण योजनाओं के आंकड़ों को AI आधारित प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की वास्तविक स्थिति का व्यापक आकलन संभव होगा तथा उन्हें योजनाओं का लाभ सीधे और प्रभावी रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मनरेगा, आयुष्मान भारत योजना, एमएफएमबी, एचआरएमएस तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का डेटा भी इस प्रणाली का हिस्सा होगा। इससे सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और पात्र लाभार्थियों की पहचान अधिक सटीक तरीके से की जा सकेगी। AI तकनीक के उपयोग से डुप्लीकेट रिकॉर्ड, फर्जी लाभार्थी तथा डेटा विसंगतियों की पहचान करना भी आसान होगा।

वाहन संबंधी संपूर्ण डेटा और बिजली विभाग के रिकॉर्ड को भी PPP 2.0 में शामिल किया जाएगा। इससे ऊर्जा प्रबंधन, उपभोक्ता सेवाओं तथा परिवहन संबंधी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य है कि नागरिकों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो और अधिकांश सेवाएं डिजिटल माध्यम से एकीकृत रूप में उपलब्ध कराई जा सकें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि PPP 2.0 को निर्धारित समयसीमा के भीतर लागू करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य में डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी। AI आधारित यह प्लेटफॉर्म भविष्य में नीति निर्माण, योजना निगरानी और जनहितकारी निर्णयों को अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावशाली बनाएगा।

राज्य सरकार का विश्वास है कि PPP 2.0 के लागू होने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनेगी। यह पहल न केवल सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगी, बल्कि डिजिटल इंडिया और स्मार्ट गवर्नेंस के विजन को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को इस डेटा बेस टेक्नोलॉजी को पीपीपी में शामिल करने के लिए दिसंबर 2026 तक का लक्ष्य दिया। सारी योजनाओं पीपीपी में शामिल होते ही हरियाणा की फैमिली आईडी देश का बेहतर डॉक्यूमेंट होगा और सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का एक ही प्लेटफॉर्म होगा।PPP 2.0

 

फैमिली आईडी के फर्जी वाडे को रोकेगा AI

Haryana News: फैमिली आईडी के फर्जी वाडे को रोकेगा AI

Haryana News: हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी यानी पारिवारिक पहचान पत्र (PPP) को लेकर बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब हरियाणा सरकार ने तकनीकी बदलाव करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब फैमिली आईडी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ा जाएगा। यानि इस तकनीक के जरिए परिवारों की वास्तविक आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन AI खुद करेगा। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों तक पहुंचे और अपात्र लोगों की पहचान आसानी से हो सके।Haryana News

दिसंबर 2026 तक होगी लागू: नई प्रणाली में परिवार की आय का निर्धारण केवल फैमिली आईडी में दर्ज आंकड़ों के आधार पर नहीं किया जाएगा। इसके बजाय विभिन्न डिजिटल स्रोतों से मिलने वाली जानकारी का विश्लेषण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस पूरी व्यवस्था को दिसंबर 2026 तक लागू कर दिया जाए।

डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार: सरकार का मानना है कि AI आधारित यह प्रणाली पारिवारिक आय और खर्च से जुड़े आंकड़ों में पारदर्शिता और सटीकता लाएगी। नई व्यवस्था में सिर्फ कागजों में दिखाई गई आय को मान्य नहीं माना जाएगा, बल्कि AI यह तय करेगा कि परिवार की वास्तविक आर्थिक स्थिति क्या है। इसके लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।Haryana News

ये डाटा होगें लिंक: इस प्लेटफॉर्म को पैन कार्ड, बैंक ट्रांजेक्शन और इनकम टैक्स रिटर्न जैसे वित्तीय दस्तावेजों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी, भूमि रिकॉर्ड, स्कूल फीस, स्वास्थ्य संबंधी ABHA आईडी, बैंक लोन और EMI जैसी जानकारियों को भी फैमिली आईडी से लिंक किया जाएगा।Haryana News

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कमजोर परिवारों को राहत: नई प्रणाली में खर्च को भी आय का आधार माना जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई परिवार निजी स्कूलों में पढ़ाई और महंगी जीवनशैली पर ज्यादा खर्च कर रहा है, तो AI उस परिवार की वास्तविक आय का आकलन उसी आधार पर करेगा। वहीं यदि किसी परिवार ने घर निर्माण या जीवनयापन के लिए लोन लिया हुआ है, तो EMI की राशि को परिवार की कुल आय से घटाया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।Haryana News

सरकारी योजनाओं का लाभ होगा आसान: सरकार ने किसानों को भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। 5 लाख रुपये तक की किसान ई-खरीद को परिवार की कुल आय में शामिल नहीं किया जाएगा। इससे छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। साथ ही नई व्यवस्था में उम्र सत्यापन के लिए बड़ी संतान का जन्म प्रमाण पत्र भी मान्य माना जाएगा, जिससे उन बुजुर्गों को राहत मिलेगी जिनके पास खुद का जन्म प्रमाण पत्र नहीं है।Haryana News

अपात्र लोग होगे बाहर: सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में करीब 56 लाख लोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इनमें लाडो-लक्ष्मी योजना, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी कई सामाजिक योजनाएं शामिल हैं। नई प्रणाली लागू होने के बाद पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा और अपात्र लोगों को बाहर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार भविष्य में फैमिली आईडी को पूरी तरह आधार कार्ड से भी लिंक किया जाएगा ताकि आर्थिक स्थिति की अधिक सटीक समीक्षा हो सके।

जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर

जनगणना जागरूकता अभियान: छात्रा वेदिका बनी रेवाड़ी टॉपर

धारूहेड़ा: प्रतिभाशाली छात्रा वेदिका ने जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार की कक्षा 12वीं की छात्रा वेदिका पुत्री दीपचंद को भारत सरकार की ओर से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पुरस्कार देकर किया सम्मानित: जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा ने वेदिका को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का विषय “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” था, जिसमें वेदिका ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से जनगणना के महत्व को बेहद रचनात्मक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत: विद्यालय के प्राचार्य विनोद मेहता ने छात्रा वेदिका, उसके अभिभावकों तथा कला अध्यापिका श्रीमती मंजीत को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेदिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

Petrol-Diesel Update: अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों पर नहीं लगेगी ब्रेक, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

Petrol-Diesel Update: देश में पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल डीजल के रेट में होने वाली बढ़ोतरी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि पेट्रोल डीजल के रेट में आज चौथी बार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल डीजल के रेट?

पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार होने वाली बढ़ोतरी का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में होने वाला युद्ध है,होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट और भारत का रुपया का लगातार कमजोर होना है इसके साथ ही साथ तेल कंपनियों को भी लगातार घाटा लग रहा है। लगातार लगने वाले घाटा के वजह से भी पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो रही है।

अभी और बढ़ सकते हैं रेट (Petrol-Diesel Update)

सामने रिपोर्ट के अनुसार अभी पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों से निजात नहीं मिलने वाली है। पेट्रोल डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मिडिल ईस्ट युद्ध जब तक खत्म नहीं होता है तब तक पेट्रोल डीजल के रेट में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपया भी लगातार कमजोर हो रहा है, इसलिए पेट्रोल डीजल के रेट में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोलियम कंपनियों को घाटा हो रहा है। इसलिए अब पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले समय में भी पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

Dharuhera News: मीठे जल की छबील लगाकर राहगीरों की बुझाई प्यास

Dharuhera News: धारूहेड़ा: जेठ (ज्येष्ठ) माह की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मीठे पानी की छबील (प्याऊ) लगाना एक अत्यंत पुण्य और सेवा का कार्य माना जाता है ।

दिल्ली जयपुर हाइवे के पास डूंगरवास के निकट वाहनों को रोककर ठंडे व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया गया। छबील को सुबह से प्रारंभ कर सांय तक लगाया गया। जिसमें दिनभर सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाई गई।Dharuhera News

समाजसेवी प्रदीप पंच ने कहा कि ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है एक दशक पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं चौपालों व बैठकों में पूरे ज्येष्ठ माह पुण्य प्राप्ति हेतु मिट्टी के नए घडों में पानी भरकर रखती थे।Dharuhera News

​​आजकल प्याउ विलुप्त होती जा रही है। बताया जा रहा है कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने का कई गुणा फल प्राप्त हो सके इस मौके पर नादिर , विपिन, धर्मेंद्र, शालिम, शिवम सहित अन्य मौजूद रहे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now