back to top
Home Haryana News HBSE Open School form 2026: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल के फॉर्म भरना...

HBSE Open School form 2026: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल के फॉर्म भरना शुरू, जानिए कब है अंतिम तिथि

HBSE Open School form 2026
HBSE Open School form 2026

HBSE Open School form 2026: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल के फॉर्म भरना हो गए। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने मुक्त विद्यालय (Open School) के छात्रों के लिए साल की सबसे बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत ‘डबल चांस’ का पोर्टल शूरू कर दिया है। छात्रों के पास आवेदन करने के लिए केवल 12 अप्रैल तक का समय है। आप घर बैठे कर भी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भर सकते हैं।HBSE Open School form 2026

 

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अप्रैल 2026
10वीं (सैकण्डरी) फीस: 1250 रुपये
12वीं (सीनियर सैकण्डरी) फीस: 1300 रुपये
प्रैक्टिकल विषय शुल्क: 100 रुपये अतिरिक्त (यदि लागू हो)

 

अगर आप 10वीं या 12वीं के छात्र हैं और अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं, तो HOS Registration 2026 की खिड़की खुल चुकी है। बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत ‘डबल चांस’ का पोर्टल लाइव कर दिया है। छात्रों के पास आवेदन करने के लिए केवल 12 अप्रैल तक का समय है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे बिना किसी गलती के अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर लॉग इन करें।
रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको “Online Application Second Annual Exam April-2026” या “HOS Fresh/Re-appear” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।HBSE Open School form 2026

  • नया पंजीकरण (New Registration): यदि आप पहली बार पोर्टल पर आए हैं, तो “Click Here for New Registration” बटन दबाएं।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड: रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपके मोबाइल पर एक आईडी और पासवर्ड आएगा। इसे कहीं सुरक्षित नोट कर लें।
  • विषयों का चयन: लॉगिन करने के बाद उन विषयों (अधिकतम 3) को चुनें जिनमें आप दोबारा परीक्षा देकर अपना स्कोर सुधारना चाहते हैं।
  • शुल्क का भुगतान: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए निर्धारित फीस जमा करें।
  • फाइनल सबमिशन और प्रिंट: पेमेंट के बाद फॉर्म को एक बार दोबारा चेक करें और फाइनल सबमिट कर दें। भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

हरियाणा बोर्ड ने उन छात्रों को भी राहत दी है, जो गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के कारण मुख्य परीक्षा नहीं दे पाए थे। ऐसे छात्रों को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में अपने जरूरी दस्तावेज (मेडिकल सर्टिफिकेट या खेल प्रमाण पत्र) लेकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना होगा।

जरूरी हेल्पलाइन नंबर: यदि आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में कोई तकनीकी दिक्कत आती है या आपका पेमेंट अटक जाता है, तो बोर्ड के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर तुरंत संपर्क करें।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News