रविवार, 22 नवम्बर 2026

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने फिर किया आंदोलन ! जाम लगाने की दी चेतावनी ?

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी (Best24News)  जिले में MSP पर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। पिछले एक माह में किसान व एनजीओ इस मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। सुनवाई…


भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए चेतावनी दी
भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए चेतावनी दी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News)  जिले में MSP पर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। पिछले एक माह में किसान व एनजीओ इस मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। सुनवाई नहीं होने से परेशान मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने अनाज मंडी के गेट के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जाहिर किया।

नारा बाजी के साथ दी चेतावनी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए चेतावनी दी कि कि अगर 1अक्टूबर से MSP पर बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई, तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। इतना ही जाम लगाने की भी चेतावनी दी। किसानों का आरोप है कि अनाज मंडी में करीब 20 दिन पहले बाजरे की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन अभी तक MSP पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। ऐसे में किसान मजबूरी में अपनी फसल कम दाम पर निजी खरीदारों को बेच रहे है। बार बार सरकार को अल्टीमेटम देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह ने दिया भरोसा: 21 सितंबर को किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाकर धरना दिया था। उस समय मौके पर पहुंचे एसडीएम दलबीर सिंह और मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह ने किसानों को तीन दिन में MSP पर बाजरे की खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन उस समय आज एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन सरकारी रेट पर बाजारे की खरीद शुरू नहीं होने पर किसान मंगलवार को फिर आंदोलन पर उतर आए।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp