रेवाड़ी: भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी के प्रधान समय सिंह ने बताया कि रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा आना शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक खरीद शुरू नही हुई हैं। जिला एससी सेल के प्रधान राजकुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को किसान नेताओं ने सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चेतावनी दी गई कि एमएसपी पर 20 सितंबर तक बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई तो 21 सितंबर को मंडी के गेट पर ताला लगाया जाएगा।
किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं: चढूनी रेवाड़ी जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा आना शुरू हो गया है। निजी व्यापारी किसानों से बाजरा 2 हजार से 2100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद रहे हैं, जबकि बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। सरकारी खरीद नहीं होने चलते किसान पेरशान है।
समय सिंह ने कहा कि सरकार सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद करने का दावा करती है, लेकिन बाजरा उत्पादकों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि किसान इस बार भावांतर योजना स्वीकार नहीं करेंगे। बता किसानों की समस्याओ का लेकर सरकार गंभीर नहीं है। चाहे मुआवजा की बात हो या फिर खरीदी की हर बार सरकार यहीं करती है।













