शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Kumari Selja: बेटी बचाओ एक अभियान नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प होना चाहिए: कुमारी सैलजा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Kumari Selja: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में सामने आ रहे कन्या भ्रूण हत्या के मामला हमारी…


Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 12
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 12
Google News Follow us on Google

Kumari Selja: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में सामने आ रहे कन्या भ्रूण हत्या के मामला हमारी व्यवस्था, कानून और सामाजिक चेतना की गंभीर विफलता को उजागर करते है।

जहां बेटियों को जन्म से पहले ही मिटा देने का सौदा खुलेआम हो रहा हो, वहां ‘बेटी बचाओ’ केवल एक नारा बनकर रह जाता है। कुमारी सैलजा ने प्रदेश सरकार ने अनुरोध किया है कि इस अमानवीय रैकेट की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को विधिसम्मत कठोरतम सजा दी जाए। ‘बेटी बचाओ’ एक अभियान नहीं, एक राष्ट्रीय संकल्प होना चाहिए।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में फिलहाल जन्म के समय लिंगानुपात 910 है, जो 2019 के 923 के मुकाबले 08 साल का सबसे कम स्तर है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

2024 में 516,402 बच्चों में से 52.35 प्रतिशत लड़के और 47.64 प्रतिशत लड़कियां पैदा हुई हैं। हरि की भूमि हरियाणा के पानीपत से ही बेटी बचाओं बेटी पढाओं का नारा दिया गया था, आज प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह सिर्फ नारा ही बनकर रह गया है क्योंकि लिंगानुपात में व्यापक सुधार नहीं दिख रहा है।

लिंगानुपात में उतार-चढ़ाव इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि कही न कही कुछ तो गड़बड़ हो रही है। लिंग जांच का धंधा हरियाणा में तेजी पकड़ता जा रहा है पर पड़ोसी राज्यों में आज भी जारी है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

हरियाणा की गर्भवती महिलाओं को पडोसी राज्यों में ले जाकर भ्रूण के लिंग की जांच करवाई जा रही है, लड़की होने पर गर्भपात भी करवाया जा रहा है। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की भूमि से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू किया था पर 2020 के बाद से लगातार लिंगानुपात में गिरावट जारी है।

लिंग निर्धारण रैकेट चलाने वालों ने इस खेल को आगे बढ़ाया है और विशेष पीएनडीटी टीमें और पुलिस अधिकारी खुद को इनके पीछे ही पाते हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि जन्मपूर्व लिंग निर्धारण तकनीकों की उपलब्धता के कारण लिंग-चयनात्मक गर्भपात को बढ़ावा मिला है, जिससे अनुपात में असंतुलन पैदा हुआ है। कुमारी सैलजा ने कहा कि गिरता लिंगानुपात इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि महिला भ्रूण हत्या रोकने वाले कानूनों का अनुपालन कमजोर हुआ है। समाज में अभी भी बेटियों को समान महत्व देने की सोच पूरी तरह विकसित नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकार अभी तक समाज में महिलाओं और लड़कियों के प्रति पुराने जमाने से चले आ रहे नजरिये को नहीं बदल पाई है। जिस दिन लोगों का नजरिया बदल गया उस दिन से लिंगानुपात उठना शुरू हो जाएगा। सरकार को चाहिए कि वह समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर ही कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा सकती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp