शनिवार, 7 नवम्बर 2026

BDPO Dharuhera: चेयरमैन दलबीर की कुर्सी खतरे में, आज होगा फैसला , कुर्सी बचेगी या जाएगी ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

BDPO Dharuhera: धारूहेडा ब्लॉक समिति के चेयरमैन के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक बार फिर मामला गर्मा गया है। इसी को लेकर दोबारा से एडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रेवाड़ी जिला…


BDPO Dharuhera: धारूहेडा ब्लॉक समिति के चेयरमैन के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक बार फिर मामला गर्मा गया है। इसी को लेकर दोबारा से एडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रेवाड़ी जिला सचिवालय पर ब्लॉक समिति के मैंबरो की बैठक बुलाई है। अब देखना है यह कि आगामी 21 नवंबर को क्या दलबीर अपने चेयरमैन को बचा पाएंगे या नहीं।BDPO Dharuhera

Advertisement

इस दिन दलबीर बना था चेयरमैन: बता दे कि 18 जनवरी 2023 को मसानी बीडीपीओ कार्यालय में बीडीपीओ करतार की अगुवाई में चुनाव करवाए गए थे। चेयरमैन पद के लिए दलबीर व वेद प्रकाश ने नामांकन किया। दलबीर को 12 तथा वेद प्रकाश का 10 मत मिले। जिसके चलते दलबीर चेयरमैन चुने गए। करीब ढाई साल के बाद ही चेयरमैन दलबीर का विरोध शुरू हो गया है।

21 को होगी बैठक: बता दे कि पिछले कई दिनों से समिति में राजनीतिक हलचल जारी है। 19 सितंबर को 22 में से 16 सदस्यों ने चेयरमैन दलबीर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी, जिसके बाद मामला एडीसी कार्यालय पहुंचा। इसी को लेकर एडीसी ने ब्लॉक समिति मेंबर को 24 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन का न्यौता दिया था। लेकिन उस समय मीटिंग बुलान के समय से ऐन मौके पर कैंसिल का नोटिस लगाकर बैठक रद्द कर दी थी। इसी को लेकर अब दोबारा से 21 नवंबर को बैठक बुलाई गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

 

दलबीर पर ये है आरोप: बता दे 18 जनवरी 2023 को कभी दलबीर भी भाजपा के सहयोग से जीते थे लेकिन उसकी कार्यशैली पर अब लगातार सवाल उठने लगे है विकास कार्यो में लापरवाही के साथ भेदभाव के चलते ही बाकी मेंबर का गुस्सा उनके खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर हो गया है। अब सवाल यह है कि क्या वह 21 नवंबर को अपनी कुर्सी बचा पाएगा।BDPO Dharuhera

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp