शनिवार, 7 नवम्बर 2026

BDPO Chairman Dharuhera: अगर 2 मेंबर रेवाड़ी पहुच जाते तो.. ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: जिसका डर था वही हुआ। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चेयरमैन दलबीर के खिलाफ बगावत करने मैंबर अपनी साख नही बचा सके। बता दे कि धारूहेड़ा पंचायत समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह के…


धारूहेड़ा: जिसका डर था वही हुआ। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चेयरमैन दलबीर के खिलाफ बगावत करने मैंबर अपनी साख नही बचा सके। बता दे कि धारूहेड़ा पंचायत समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक शुक्रवार को हुई। लेकिन बैठक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। यानि धारूहेड़ा पंचायत समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह की कुर्सी बच गई। विरोध करने वालो का कहना है कि 2 मबर रेवाड़ी नही पहुच सके। हमे टाइम कम दिया गया।BDPO Chairman Dharuhera

Advertisement

बता दे कि अविश्वास के प्रस्ताव की मांग लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे शुरू बैठक शुरू होनी थी। नियमों के अनुसार प्रस्ताव पर मतदान के लिए कम से कम 15 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी, लेकिन बैठक में केवल 14 सदस्य ही पहुंचे। यानि कौरम पूरा नहीं होने चलते एक बार फिर चेयरमैन को मर्सी चांस मिल गया। बता दे बैठक में आवश्यक संख्या पूरी न होने के चलते अविश्वास प्रस्ताव स्वतः ही गिर गया और बैठक को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया।BDPO Chairman Dharuhera

धारूहेड़ा पंचायत समिति में कुल 22 सदस्य हैं। इनमें से 16 सदस्यों ने 19 सितंबर को उपायुक्त को शपथ पत्र देकर अध्यक्ष दलबीर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। शुक्रवार को हुई बैठक में माहौल शांत रहा, लेकिन कोरम के अभाव ने प्रस्ताव को आगे बढ़ने ही नहीं दिया। यानि कहीं न कहीं दलबीर के साथ अभी भी मेंबर जुडा रहना चाहते है इसी कारण व वह अपनी कुर्सी केा बचा गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

एक साल तक नहीं होगी बैठक: बता दे कि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव असफल माने जाने के बाद अब अगले एक वर्ष तक इस मुद्दे पर दोबारा बैठक बुलाने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में अध्यक्ष दलबीर सिंह का अपने पद पर बने रहना लगभग तय हो गया है। पंचायत समिति का कार्यकाल अब केवल एक साल आठ दिन का बचा है।Rewari News

इस दिन दलबीर बना था चेयरमैन: बता दे कि 18 जनवरी 2023 को मसानी बीडीपीओ कार्यालय में बीडीपीओ करतार की अगुवाई में चुनाव करवाए गए थे। चेयरमैन पद के लिए दलबीर व वेद प्रकाश ने नामांकन किया। दलबीर को 12 तथा वेद प्रकाश का 10 मत मिले। जिसके चलते दलबीर चेयरमैन चुने गए। करीब ढाई साल के बाद ही चेयरमैन दलबीर का विरोध शुरू हो गया है। पिछली बार की तरह से कोई हागांगा नहीं हो इसकके स्पेशल पुलिस बल तैनात की गई थी।Rewari News

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp