शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

BDI Sunshine City Bhiwadi: 15 दिन में दूसरी बार टूटी लिफ्ट ?

Written by: Harsh Rajput

Published:

भिवाड़ी (Best24News): सोसायटी में बहु मंजिला इमारतों में सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट देख रेख के अभाव में लोगों के गले की फांस बनी हुई है। औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी स्थित BDI…


BDI Sunshine City Bhiwadi: 15 दिन में दूसरी बार टूटी लिफ्ट
BDI Sunshine City Bhiwadi: 15 दिन में दूसरी बार टूटी लिफ्ट
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी (Best24News): सोसायटी में बहु मंजिला इमारतों में सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट देख रेख के अभाव में लोगों के गले की फांस बनी हुई है। औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी स्थित BDI सनशाइन सिटी (BDI Sunshine City Bhiwadi ) सोसाइटी में रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। सोसाइटी के एक टावर की सातवी मंजिल लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार में नीचे आ गिरी। हादसे के समय लिफ्ट में कई लोग सवार थे, जो अंदर ही फंस गए।

2 अगस्त को भी गिरी लिफ्ट: BDI Sunshine City Bhiwadi आरडब्लयूए के प्रधान राकेश ने बताया इससे पहले 2 अगस्त को भी तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी थी। सबसे बडी बात यह है बार बार हो रहे हादसे के बाजवूद प्रशासन पर बिल्डर पर कोई कार्रवाई नही कर रहा है।

मची चीख पुकार? मचा हडंकप: बता दे जैसे लिफ्ट गिरी तो अफरा तफरी मच गई। क्योंकि लिफ्ट में कई लोग सवार थे। बताया जा रहा है यह कोई पहली बार नही हुआ है। बिल्डर की लापरवाही से पहले दो बार ऐसे कांड हो चुके है। रविार को अचानक हुए इस हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें:Gurugram News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ थाने पहुंचा मामला, क्या होगी FIR

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी से जयपुर तक बनेगी 191 KM नई रेल लाइन, नीमराणा-कोटपूतली को फायदा

लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर लोगों को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के टावरों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लिफ्ट के अंदर फंसे लोग बदहवास हालत में मदद की गुहार लगा रहे थे। निवासियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को तोड़कर अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें और झटका आया है, जिनकी स्थिति और इलाज की जानकारी जुटाई जा रही है। लिफ्ट किस वजह से अचानक नीचे गिरी, इसके कारणों की जांच की जा रही है।

जानिए क्यों हुआ हादसा

बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की लापरवाही के कारण लिफ्ट का सही रखरखाव (Maintenance) नहीं किया जा रहा है। आए दिन लिफ्ट अटकने या खराब होने की शिकायतें मिलती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया जाता। इस बड़े हादसे ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था और बिल्डर दावों की पोल खोलकर रख दी है। निवासियों ने स्थानीय प्रशासन और BIDA अधिकारियों से मांग की है कि लिफ्ट मेंटेनेंस की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार बिल्डर व एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: 19 की मौत, जांच के लिए SIT गठित

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp