Dharuhera News: मसानी बैराज के समाधान को लेकर CM से मिलेगा जत्था

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM
संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Dharuhera News : धारूहेड़ा (Best24News): मसानी बैराज व साहबी नदी के पर्यावरण संरक्षण और उसमें छोडे रहे दूषित तथा गंदे पानी के स्थायी समाधान को लेकर मसानी गांव स्थित पंचायत घर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश यादव खरखड़ा ने की। बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
3 अगस्त की ट्रैक्टर रैली की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान सेवानिवृत्त रेंजर कमल सिंह यादव ने गत 3 अगस्त को निकाली गई ऐतिहासिक ट्रैक्टर यात्रा रैली की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस रैली में क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिला, जिसमें 250 ट्रैक्टर और लगभग 70 गाड़ियां शामिल हुईं। इस गंभीर समस्या के संबंध में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, गुड़गांव लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरवीर सिंह को ईमेल के माध्यम से पहले ही ज्ञापन भेजा जा चुका है।

संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

6 किलोमीटर पाइपलाइन बिछते ही होगा स्थायी समाधान

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि
रेवाड़ी से जड़थल तक गंदे पानी की निकासी के लिए पहले से पाइपलाइन दबी हुई है। मसानी बैराज से मौजाबाद तक भी गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन दबाई जा रही है। यदि जड़थल से मसानी तक के लगभग 6 किलोमीटर के मिसिंग लिंक में भी पाइपलाइन दबा दी जाती है, तो इस दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और साहबी नदी व बैराज प्रदूषण मुक्त हो सकेंगे।

संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को उनके कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

6 सितंबर को सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करवाने का अनुरोध किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ग्रामीणों की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि 6 सितंबर 2026 को रेवाड़ी आगमन पर प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सीधी मुलाकात करवाई जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजदू: इस मौके पर जिला पार्षद निरंजन सिंह भटसाना, संजय यादव सरपंच, कृष्ण मिस्त्री, समय सिंह यादव मसानी, रामफल यादव, बाबू रविंदर जीतपुरा, धीरज यादव (ब्लॉक समिति सदस्य), सत्यवान यादव, महावीर यादव खलियावास, दिनेश यादव, राजेश रसगन, पूर्व सरपंच नवल सिंह डूंगरवास, मास्टर धर्मपाल निखरी, देवेंद्र यादव, शेरसिंह यादव, सरपंच प्रतिनिधि विपिन निगांनियावास, बिशन नंबरदार रालियावास, निहाल नंबरदार आदि मौजूद रहे

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now