बावल: बावल बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वाधवा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पहुंचे। बार प्रधान नितिन कौशिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। समारोह में पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे।
पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी के प्रधान नितिन कौशिक, उपप्रधान जय सिंह और महिला उपप्रधान पूनम कुमारी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रधान ने कहा कि नई कार्यकारिणी बार और बेंच के बीच बेहतर एवं मधुर संबंध बनाए रखने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनकी पूरी टीम वकीलों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
जल्द ही बनाएंगे जाएंगे नए चैंबर: बावल बार एसोसिएशन के प्रधान नितिन कौशिक ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बार परिसर में नए चैंबरों का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि वकीलों को कामकाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि वे बार के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे और सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।













